Advertisement

Viral Video: प्रेसवाले का वीडियो वायरल, मुंह से कपड़ों पर छोड़ता है फव्वारा

प्रेसवाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें आप अंकल की गंदी हरकत देख सकते हैं.

Viral Video: प्रेसवाले का वीडियो वायरल, मुंह से कपड़ों पर छोड़ता है फव्वारा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रेसवालों का कपड़े प्रेस करने का अंदाज थोड़ा अलग होता है. वे हर कपड़ा जमाकर उसपर अच्छे से पानी स्प्रे करते हुए गर्मागर्म प्रेस फिराते हैं ताकि एक एक सिलवट छूमंतर हो जाए सोचिए प्रेस के बाद जो कपड़े हमें इतने साफ और हाईजीनिक लगते हैं कोई उनपर मुंह में भरा हुआ झूठा पानी डालता हो तो कैसा लगेगा. किसी को भी यह सुनकर घिन आएगी और बहुत तेज गुस्सा आएगा. कुछ ऐसा ही हाल इन वायरल हो रहे प्रेसवाले अंकल का है. इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इन्हें देखकर गुस्से से भरे हुए हैं. 

वीडियो में आप देखेंगे कि अंकल जी ने कपड़े प्रेस करने के लिए रखे हुए हैं साथ ही में एक कटोरा रखा है जिसमें पानी है. वह कटोरे से पानी पीते हैं और कपड़े पर स्प्रे की तरह थूकते हैं और फिर प्रेस करने लगते हैं. वीडियो देखकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है. इन अंकल का नाम और पहचान के बारे में अभी तक कोई डिटेल नहीं मिल पाई है.

यह भी पढ़ें: Animal Rain क्या होती है ? कैसे आसमान से बरसते हैं मेंढक, केकड़े और मछलियां ? 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 3 मिलियन व्यू मिल चुके हैं. लोग इस हरकत को देखकर हैरान परेशान हैं. वे कमेंट्स में अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे.  

यह भी पढ़ें: Viral Video: चालान कटने से नाराज बुलडोजर ड्राइवर ने कुचल दी पुलिस की गाड़ी

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement