Advertisement

सपेरे से छीना किंग कोबरा और मुंह में डाल दी उंगली, वजह उड़ा देगी होश

King Kobra News: यूपी के बहराइच में नशे में धुत एक युवक ने सपेरे से सांप छीन लिया और उसके मुंह में उंगली डाल दी. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया.

सपेरे से छीना किंग कोबरा और मुंह में डाल दी उंगली, वजह उड़ा देगी होश

Snake

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नशे में धुत एक युवक ने सपेरे से छीनकर एक सांप को अपने हाथ में ले लिया. अचानक उसने सांप के मुंह में उंगली डाल दी. यह सब देखकर सांप ने भी उसे काट लिया. आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे निगरानी में रखा गया है. बताया गया है कि नशे में धुत इस युवक ने सपेरे से भी जमकर बदसलूकी की और उसे गालियां भी दीं. आखिर में सांप को पकड़ लिया गया और उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया है.

मामला बहराइच जिले के थाना रामगांव इलाके का है. बेगमपुर गांव के घर में जहरीला नाग (सांप) निकलने पर परिवार के लोगों ने सपेरे को बुलवाया था. सपेरा सांप पकड़कर लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में एक नशेड़ी युवक ने उसे रोक लिया. इसके बाद उसने सपेरे से किंग कोबरा सांप को छीन लिया और उसे हाथ में लेकर खेलने लगा. जब उससे भी मन नहीं भरा तो उसने सपेरे को गाली देते हुए उसको मारने की धमकी दी और कहा कि तुम मदारी हो तुमने सांप का दांत तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में जोरदार बारिश, बंद किए गए स्कूल

सांप के मुंह में डाल दी उंगली
हाथ में सांप लिए यह युवक सांप के दांत देखने की जिद करने लगा. डरे-सहमे सपेरे ने जैसे ही सांप का दांत दिखाने के लिए उसका मुंह खोला तो सनकी युवक ने सांप के मुंह में अपनी उंगली डाल दी. उंगली डालते ही सांप ने काट लिया. आनन-फानन में सांप को डिब्बे में बंद किया गया और युवक का इलाज कराने के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया. युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- पति-पत्नी का हो रहा था झगड़ा, बीच-बचाव करने गए शख्स को चाकू मारकर ले ली जान

रिसिया जमाल गांव के निवासी सपेरे राम कुमार ने बताया कि बेगमपुर गांव में किंग कोबरा निकला था. परिवार के लोगों ने रात में ही बुलाया लेकिन उसने सुबह आने की बात कही. सुबह सांप पकड़ने के बाद रास्ते में यह युवक मिला और सांप छीनकर खेलना लगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement