Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

VIRAL VIDEO: एक थप्पड़ में मगरमच्छ की लग गई वाट, डर के मारे पानी में छिपा लिया मुंह

सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को मगरमच्छ को खींचते हुए और फिर ज़ोरदार थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. यह सीन इतना मजेदार है कि देखने वाले भी दंग रह जाते हैं.

VIRAL VIDEO: एक थप्पड़ में मगरमच्छ की लग गई वाट, डर के मारे पानी में छिपा लिया मुंह

crocodile slap

Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है. इन दिनों एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक शख्स मगरमच्छ को थप्पड़ मारते हुए दिखाई देता है. इस पूरी घटना ने यूजर्स को हैरानी में डाल दिया है और साथ ही कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. 

आराम से बैठा था मगरमच्छ 

वायरल वीडियो की शुरुआत एक  नदी के किनारे से होती है, जहां एक मगरमच्छ पानी के किनारे बड़े आराम से बैठा दिखाई देता है. मगर यह सुकून ज्यादा देर टिक नहीं पाता, क्योंकि एक नाव में बैठा युवक तेजी से मगरमच्छ की ओर आता है. 

मगरमच्छ पर थप्पड़ 

जैसे ही नाव किनारे लगती है, वह युवक बिना डरे मगरमच्छ के पास पहुंचता है और ज़ोरदार थप्पड़ उसके मुंह पर जड़ देता है. थप्पड़ पड़ते ही मगरमच्छ डरकर पानी में मुंह छिपाते हुए तेजी से भाग जाता है. इस पूरी घटना को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. 

सोशल मीडिया पर कमेंट्स

वीडियो वायरल होते ही हजारों की संख्या में व्यूज़ और शेयर मिलने लगे. लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दिलचस्प और बंटीं हुई हैं.  एक यूजर ने लिखा, “भाई ये आदमी है या जंगल बुक का मोगली?”. एक और यूजर ने कहा, “पहली बार मगरमच्छ को इंसान से डरते देखा है.” वहीं कुछ लोगों ने इस हरकत को निंदनीय भी बताया. एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, “जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार अनुचित है, यह बहादुरी नहीं, क्रूरता है.” 

वीडियो की लोकेशन अभी रहस्य 

हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इस बारे में अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. ना ही वीडियो में किसी भाषा या बोर्ड से जगह का पता चलता है. फिर भी यह क्लिप तेजी से दुनियाभर में शेयर की जा रही है और इस पर चर्चाएं जारी हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement