Advertisement

मुंह से CPR देकर शख्स ने एशिया के सबसे जहरीले सांप की बचाई जान, खौफनाक VIDEO

Russell’s Viper Snake CPR Viral Video: रसेल वाइपर दुनिया के टॉप 4 सांपों में से एक है. इस सांप के काटने से भारत में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं. इसकी एक बार में जहर इंजेक्ट करने की क्षमता 130-250 एमजी तक है.

मुंह से CPR देकर शख्स ने एशिया के सबसे जहरीले सांप की बचाई जान, खौफनाक VIDEO

Snake CPR Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

सांप को देखकर जहां अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है. वहीं, गुजरात में एक शख्स रेसलर वाइपर सांप की जान बचाने के लिए अपने मुंह से कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन यानी CPR देता नजर आया. Russell's Viper एशिया का सबसे जहरीला सांप माना जाता है. इस शख्स की दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, मामला वलसाड जिल के पारडी का है. जहां एक प्राइवेट स्कूल में सांप दिखने की सूचना एनिमल राइट्स को दी गई. सूचना मिलते ही स्नेक रेस्क्यू टीम सदस्य अली अंसारी मौके पर पहुंच गए. अली ने एक सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, लेकिन दूसरे सांप को पकड़ने के दौरान उसके ऊपर लकड़ी का बॉक्स गिर गया. जिससे सांप बेहोश हो गया. अली ने सांप के धड़कन चेक की तो कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.

इसके बाद अली अंसारी उस सांप को ग्राउंड में ले आए. वहां उसकी चेस्ट को पंप करने की कोशिश की. लेकिन फिर भी सांप ने कोई हरकत नहीं की. लोगों को लगा कि सांप मर चुका है, लेकिन अली ने हार नहीं मानी.

फूंक मारने से हो गया जिंदा

अली ने स्ट्रॉ निकाली और सांप की श्वासनली यानी ब्रीदिंग ट्यूब में डाल दी. इसके बाद अपने मुंह से स्ट्रॉ के जरिए रेसलर वाइपर की श्वासनली में 5-6 बार फूंक मारी. यह मंजर देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए.

अली की मेहनत रंग लाई और सांप का शरीर हरकत करने लगा. उसकी सांस की नली खुल गई और वह सांस लेना लगा. इसके बाद वाइपर ने जैसे ही फनफनाना शुरू किया तो नजारा देखने वाले लोगों में हड़कंप मच गया.

अली अंसारी ने कहा कि यह करते समय उन्हें भी डर लगा लेकिन उसकी जान बचाना उसके लिए जरूरी था. रसेल वाइपर दुनिया के टॉप 4 सांपों में से एक है. इस सांप के काटने से भारत में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं. इसकी एक बार में जहर इंजेक्ट करने की क्षमता 130-250 एमजी तक है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement