Advertisement

Funny Video: डांस फ्लोर पर भारी पड़ी हीरोपंती, पत्नी को गोद में उठाते ही दोनों गिरे धड़ाम

शख्स को डांस के दौरान की ये हीरोंपंती भारी पड़ जाती है और फिर वहां कुछ ऐसा होता है कि लोगों की हंसी छूट जाती है.

Funny Video: डांस फ्लोर पर भारी पड़ी हीरोपंती, पत्नी को गोद में उठाते ही दोनों गिरे धड़ाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्सर डीजे फ्लोर पर लोगों के सुपर कूल डांसिंग मूव्स देखने को मिलते हैं. जब लोगों को डांस करके अपने अंदर छुपे टैलेंट को दिखाने का मौका मिलता है तो कोई भी इससे पीछे नहीं हटता. लोग अक्सर भीड़ देखकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो‌ जाते हैं. एक ऐसी ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया से सामने आया है जिसमें एक शादी के दौरान दो कपल डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे थे. तभी इनमें से एक आदमी अपनी पत्नी को गोद में उठाने की कोशिश करने लगता है लेकिन इस शख्स को ये हीरोपंती भारी पड़ जाती है और फिर वहां कुछ ऐसा हो जाता है कि सभी लोग इस कपल की हरकतों पर हंसने लगते हैं.

बात दरअसल यह है कि डीजे फ्लोर पर डांस करने वाले इन दो कपल में से एक अपनी पत्नी को उठाने की कोशिश में नीचे गिर जाता है. डांस के दौरान पति पत्नी डीजे फ्लोर पर नीचे गिर जाते हैं और इनका ये डांसिंग शो कॉमेडी शो में बदल‌ जाता है. वीडियो में एक बात और भी ज्यादा हैरान करने वाली है कि उठने के बाद दोनों पति पत्नी भी अपनी इस हरकत पर हंसने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: भूखे सांप ने मछली को बनाया निवाला, देखें कैसे गप्प से खा गया

रोमांटिक गाने पर डांस करते इस पति पत्नी के वीडियो को ट्विटर पर Hasna Zaroori Hai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'शादियों के सीजन में हीरो न बनें'. वायरल वीडियो को 3 लाख 70 हजार यूजर्स देख चुके हैं और करीब 8 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर यूजर्स के बहुत से रिएक्शन आ रहे हैं कई यूजर्स ने इस कपल का मजाक बनाया तो कई यूजर्स ने इनके बीच के प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: डांस के लिए डीजे फ्लोर पर चढ़े दूल्हा-दुल्हन, बाल-बाल बची जान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement