Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: भंडारे के बाद सारा कचरा फैलाकर जा रहा था वो, पुलिस ने बुलाया और साफ करवाई पूरी सड़क

वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स जूठे पत्तल उठाकर ट्रॉली में डाल रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस सजा को बहुत सही बता रहे हैं.

Video: भंडारे के बाद सारा कचरा फैलाकर जा रहा था वो, पुलिस ने बुलाया और साफ करवाई पूरी सड़क
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लोग अपने घरों में तो साफ-सफाई को लेकर बड़े सतर्क रहते हैं. घर में या गली मोहल्ले में कोई जरा गंदगी कर दे आसमान सिर पर उठा लेते हैं लेकिन सड़क पर निकलते ही सारे उसूल और आदर्श हवा हो जाते हैं और यही लोग कूड़ा फैलाने से परहेज नहीं करते. बिना सोचे समझे कहीं भी कूड़ा फेंकना या गंदगी मचाना किसी की आदत न बने बस कुछ इसी चीज को दिमाग के रखते हुए कुछ पुलिसकर्मी कमर कस चुके हैं. हाल में आगरा में एक थानाध्यक्ष ने एक शख्स से कूड़ा उठवाया. 

यह वीडियो आदित्य तिवारी ने ट्विटर पर शेयर किया. वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स जूठे पत्तल उठाकर ट्रॉली में डाल रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस सजा को बहुत सही बता रहे हैं. कई बार होता है कि लोग सड़क के किनारे भंडारा लगाते हैं, खाना बांटते हैं लेकिन सफाई पर ध्यान नहीं देते. अपना काम कर वहां से चलते बनते हैं. हो सकता है कि इस शख्स ने भी किसी ऐसे ही कारनामे को अंजाम दिया होगा तभी तो पुलिस ने ऐसी सजा दी. आदित्य ने वीडियो के साथ लिखा, "लखनऊ के बाद आगरा में रोड पर कूड़ा फैलाने पर युवक को करनी पड़ी सफाई. जूठन के पत्तल दोबारा ट्रॉली में डालकर ले गया युवक. थानाध्यक्ष ने दोबारा ऐसा ना करने की हिदायत देकर छोड़ा. यह घटना आगरा रोड के थाना शमशाबाद क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Video: लड़की के चक्कर में सीनियर्स ने कर दी जूनियर की पिटाई, हॉस्टल रूम का वीडियो वायरल

 

यह भी पढ़ें: OMG! एक मिनट में बजाई 1,140 तालियां, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement