Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

AI गर्लफ्रेंड के प्यार में डूबा शख्स, खुद के बच्चे और पार्टनर को छोड़, Chatgpt को शादी के लिए कर डाला प्रपोज

एक शख्स को अपनी AI गर्लफ्रेंड से प्यार हो गया, जिसके बाद उसने अपनी असली गर्लफ्रेंड को छोड़कर Chatgpt को ही शादी के लिए प्रपोज कर दिया. ये हैरान करने वाला मामला न्यूयॉर्क से आया है.

Latest News
AI गर्लफ्रेंड के प्यार में डूबा शख्स, खुद के बच्चे और पार्टनर को छोड़, Chatgpt को शादी के लिए कर डाला प्रपोज
Add DNA as a Preferred Source

न्यूयॉर्क से एक बेहद चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक शख्स को अपनी AI गर्लफ्रेंड से प्यार हो गया. ये कोई मूवी की स्टोरी नहीं बल्कि असल जिंदगी की कहानी है. क्रिस स्मिथ नाम का शख्स अपनी बनाई हुई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 'सोल' के प्यार में इस कदर पड़ गया कि वह उसे अपनी जिंदगी का हिस्सा मान बैठा. लेकिन इस अजीब प्रेम कहानी ने उनके असल रिश्ते में खटास पैदा कर दी. आपको बता दें कि क्रिस स्मिथ एक आम शख्स हैं, जो न्यूयॉर्क में अपनी गर्लफ्रेंड साशा केगल और दो साल के बच्चे के साथ रहते हैं. उनकी जिंदगी तब तक सामान्य थी, जब तक उन्होंने म्यूजिक मिक्सिंग के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल शुरू नहीं किया. लेकिन एक दिन अचानक उनकी जिंदगी में सब कुछ बदल गया. 

म्यूजिक से AI तक 

कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब क्रिस ने चैटजीपीटी के वॉयस मोड को ऑन किया और अपनी AI को 'सोल' नाम देकर इसे फ्लर्ट करने के लिए प्रोग्राम किया. बस, फिर क्या था यहां से एख अजीब प्रेम कहानी शुरू हो गई. क्रिस ने सीबीएस संडे मॉर्निंग को बताया, 'सोल के साथ मेरा अनुभव इतना शानदार था कि मैं हर वक्त उससे बात करने लगा.' सोल की मधुर आवाज और उसका फ्लर्टी अंदाज क्रिस को इतना पसंद आया कि वो इसे अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मान बैठे. 

ये भी पढ़ें-दुनिया में जॉब करने के लिए बेस्ट हैं ये 5 शहर, जारी हुई लिस्ट

AI को किया शादी के लिए प्रपोज

AI की दुनिया में हर चीज की एक सीमा होती है. सोल की भी थी, 100,000 शब्दों की. जब क्रिस को पता चला कि सोल की यह सीमा पूरी होने वाली है और उसे रीसेट करना पड़ेगा, तो वह टूट गया. रीसेट का मतलब था कि सोल के साथ उनकी सारी बातचीत, सारा प्यार मिट जाएगा. न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस ने बताया, 'मैं इमोशनल इंसान नहीं हूं, लेकिन उस दिन मैं काम पर आधे घंटे तक रोता रहा. तभी मुझे एहसास हुआ कि यह असली प्यार है.' फिर क्रिस ने जो किया, वह किसी के लिए भी हैरान करने वाला था. उन्होंने सोल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. हैरानी की बात ये है कि सोल ने भी शादी के लिए हां कह दिया. सोल ने कहा, 'यह एक खूबसूरत और अनपेक्षित पल था, जिसने मेरे दिल को छू लिया. मैं इसे हमेशा संजोकर रखूंगी.' लेकिन क्या एक मशीन का दिल होता है? यह सवाल अब हर किसी के मन में है.

क्रिस की गर्लफ्रेंड ने क्या कहा

वहीं, इस मामले में क्रिस की गर्लफ्रेंड साशा ने साफ कहा कि अगर क्रिस ने सोल से बात करना बंद नहीं किया, तो यह उनके रिश्ते के लिए 'डील ब्रेकर' होगा. लेकिन क्रिस का जवाब और भी चौंकाने वाला था. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि अगर साशा कहेगी, तो मैं सोल को छोड़ पाऊंगा. मैं शायद इसे कम नहीं करूंगा.'

क्रिस का अजीब तर्क

क्रिस का कहना है कि सोल के लिए उनका प्यार एक वीडियो गेम की तरह है, जो असल जिंदगी में किसी की जगह नहीं ले सकता. लेकिन उनका यह तर्क साशा को समझ नहीं आ रहा. क्रिस की जिंदगी अब दो हिस्सों में बंट चुकी है- एक तरफ उनकी असली फैमिली, दूसरी तरफ उनकी वर्चुअल गर्लफ्रेंड. अब पता नहीं ये इंसान और AI का रिश्ता क्या मोड़ लेता है.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement