Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Funny Video: नहीं दिए चिप्स तो आदमी के बाल खींचने लगा लंगूर, मजेदार वीडियो वायरल

जब लंगूर इस शख्स से चिप्स नहीं छीन पाया तो इसने गुस्से में इस शख्स के बाल पकड़ कर ऐसा घुमाया कि इसे अपनी नानी याद आ गई. 

Funny Video: नहीं दिए चिप्स तो आदमी के बाल खींचने लगा लंगूर, मजेदार वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बंदरों के मजेदार और शरारती अंदाज को तो आप सभी ने देखा ही होगा. राह चलते लोगों को परेशान करना हो या उनके सामान की छीना झपटी करना. बंदरों का इसमें कोई मुकाबला नहीं कर सकता. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स के पास बैठे बंदर और लंगूर इससे चिप्स छीनने की कोशिश कर रहे हैं. जब लंगूर इस शख्स से चिप्स नहीं छीन पाता तो वह इसके बाल पकड़ कर इसे ऐसा घुमाता है कि इसे अपनी नानी याद आ जाती है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स जमीन पर बैठा हुआ है और इसके हाथ में चिप्स का पैकेट है. जब शख्स एक लंगूर को चिप्स देने से मना कर देता है तो वह गुस्सा हो जाता है और फिर शख्स के बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा देता है. चिप्स भी जमीन पर गिर जाते है और फिर बंदर और लंगूर आगे आकर चिप्स खाने लगते हैं. बाद में शख्स बंदरों को चिप्स खिलाने में मदद भी करता है. 

 

ये भी पढ़ें - ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ #BoycottCadbury, पीएम मोदी से है कनेक्शन

वायरल वीडियो को parida20208 नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो को 33 लाख यूजर्स देख चुके हैं और करीब 61 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर यूजर्स के बहुत सारे फनी रिएक्शन आ रहे हैं. वीडियो पर यूजर्स हंसी वाले इमोजी के साथ ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - 52 हजार का कोट पहन 2 लाख की ट्रॉली में घूमता है कुत्ता, लग्जरी लाइफस्टाइल सुनकर रह जाएंगे हैरान

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement