Advertisement

OMG! एक गलती की वजह से करोड़पति बन गए अंकल, लोग बोले-भगवान ऐसी गलती हमसे भी हो जाए

यह शख्स पहले से ही लॉटरी की दो टिकट खरीद चुका था लेकिन वह ये बात भूल गया और फिर से टिकट खरीदने दुकान पर चला गया.

OMG! एक गलती की वजह से करोड़पति बन गए अंकल, लोग बोले-भगवान ऐसी गलती हमसे भी हो जाए
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक शख्स ने गलती से लॉटरी का टिकट खरीद लिया लेकिन इसकी किस्मत ने इसका ऐसा साथ दिया की यह रातोंरात करोड़पति बन गया. इस शख्स की लॉटरी लगने की कहानी कुछ ऐसी है कि आप भी कहेंगे 'ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है'. दरअसल यह शख्स पहले से ही लॉटरी की दो टिकट खरीद चुका था लेकिन यह इस बात को भूल गया और फिर से टिकट खरीदने दुकान पर चला गया और इस तरह इस शख्स ने तीन एक जैसे टिकट खरीद लिए. 

लॉटरी टिकट से रातोंरात करोड़पति बनने वाला यह 67 वर्षीय शख्स अमेरिका के टाउसन, मैरीलैंड का रहने वाला है. शख्स ने टिकट के लिए 5-1-3-5-9 नबरों का यूज किया था. इन नबरों ने शख्स की किस्मत ऐसी चमकाई कि इस शख्स की 1 करोड़ 22 लाख की लॉटरी लग गई. 

यह भी पढ़ें: Shocking News: नशीले लड्डू खिलाकर नाबालिग साली को ले भागा जीजा, मंदिर में रचाई शादी

यह शख्स पहले भी लॉटरी से मालमाल हो चुका है. एक बार इसने अपनी बेटी के जन्म के साल 1979 पर दांव लगाया था लेकिन टिकट देने वाले ने गलती से इसे 1979 की जगह 1997 नंबर का टिकट दे दिया था लेकिन यह गलती इस शख्स के लिए सही साबित हुई और इसकी लॉटरी लग गई. शख्स का कहना है कि वह लॉटरी में मिले पैसों को अपनी दोनों बेटियों में आधा-आधा बांट देगा. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: पैपराजी के सामने कैसे नखरे दिखाती हैं जया बच्चन! वीडियो देख छूट जाएगी हंसी 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement