ट्रेंडिंग
योगेंद्र एक कुएं के पास टॉयलेट करने के लिए गया जहां बैलेंस खोकर वह कुएं में गिर गया, कुएं में गिरने के बाद...
डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक शख्स के चार दिनों बाद कुएं से जिंदा निकलने का मामला सामने आया है. इस घटना के बारे में जानकर हर कोई हैरान है. यह मामला अलीगढ़ के छर्रा इलाके का है. यहां पर ट्रक ड्राइवर योगेंद्र यादव रेत लेकर आया था. एक होटल पर खाना खाने के बाद योगेंद्र यादव ने शराब पी थी. शराब के नशे में जब वह टॉयलेट करने के लिए एक कुएं के पास गया तो बैलेंस खोकर वह कुएं में गिर गया. योगेंद्र यादव के अचानक गायब होने के बाद सभी लोग उसकी तलाश करने लगे. परिवार ने पुलिस को खबर की जिसके बाद परिवार और पुलिस सभी अपने-अपने प्रयासों से योगेंद्र की तलाश करने में जुट गए.
योगेंद्र की पत्नी उसे ढूंढ़ते हुए अलीगढ़ के छर्रा इलाके में जा पहुंची. पत्नी श्रद्धा ने योगेंद्र को होटल के आस-पास के इलाके में ढूंढ़ना शुरू कर दिया. जब श्रद्धा उस कुएं के पास पहुंची जिसमें योगेंद्र गिर गया था, तो उसने कुएं के अंदर अपने पति के स्वेटर को देख कर पहचान लिया जो उसने अपने हाथों से बनाया था. पत्नी ने आस-पास के लोगों की मदद से योगेंद्र को कुएं से बाहर निकाला. योगेंद्र कुएं से बाहर निकलने के बाद भी बेहोशी की हालत में था. बाहर निकालने के बाद योगेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
ये भी पढ़ें - Delhi Metro के फर्श पर गिरा खाना साफ करने लगा लड़का, यूजर्स ने जमकर की तारीफ
पति को जिंदा ढूंढ निकालने के इस किस्से के वायरल होने के बाद लोग इस पत्नी की खूब तारीफ कर रहे हैं. पति को जिंदा ढूंढ निकालने का ये किस्सा पूरे इलाके में चर्चाओं में है और इन दोनों पति-पत्नी को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई है.
ये भी पढ़ें - Uttar Pradesh: वरमाला के दौरान स्टेज पर हुई दुल्हन की मौत, मातम में बदल गईं सारी खुशियां
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.