ट्रेंडिंग
बस स्टैंड में एक व्यक्ति सामान बेच रहा था, तभी एक यात्री ने उससे सामान खरीदा पर पैसे देते वक्त उसने जो काम किए वो बेहद निंदनीय है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. कभी कोई मजेदार वीडियो तो कभी इमोशनल. इन वीडियोज को देख लोग अलग-अलग रिएक्शन भी देते हैं. सोशल मीडिया पर एख वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा जिसे देख यूजर्स भड़क गए हैं. लोग व्यक्ति की जमकर आलोचना कर रहे हैं.
वायरल वीडियो में क्या दिखा
वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी स्टैंड पर पॉपकॉर्न जैसी कुछ हल्की-फुल्की खाने की चीजें बेच रहा है. तभी वहां एक बस रुकती है. वो सामान बेचते के लिए बस की पीछे वाली खिड़की के पास जाता है, जहां एक यात्री उसकी टोकरी से खाने के लिए दो आइटम उठाता है. जैसे ही पैसे देने की बात आती है तो वो यात्री नोट को हवा में लटकाकर उस आदमी को छेड़ने लगता है.
किसी की बेबसी और मजबूरी का इस क़दर मज़ाक तो मत बनाइए...!😥#humanity pic.twitter.com/BP4gIZHIJ1
— SanjuGoyal01 (@SanjuGoyel) November 7, 2024
ये भी पढ़ें-Viral: शादी के मंडप पर दूल्हा-दुल्हन ने की ऐसी हरकत, लोग बोले- ये कौन सी रस्म है? Video वायरल
बस की रफ्तार धीमी रहती है फिर तेज हो जाती है, तब भी वो उसे पैसे के लिए ललचाता रहता है. जब बस का ड्राइवर ये देखता है तो वो बस रोककर गुस्से में पीछे आता है और सवारी को टोकता है. यहां पर वीडियो खत्म हो जाता है. वीडियो को हजारों यूजर्स ने देखा है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर्स ने कई तरह की टिप्पणी भी की है. एक ने कमेंट किया- ऐसी बेबसी का लोग बहुत फायदा उठाते हैं. दूसरे यूजर ने लिखा- थोड़ी तो इंसानियत रखनी चाहिए.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से