Advertisement

Viral Photo: जिम ट्रेनर ने डंबल से बना दिया शिवलिंग, तस्वीर देख आ जाएगा मजा

शिवलिंग बनाने के लिए छोटे बड़े डंबल और रस्सियों का इस्तेमाल किया गया. इस शिवलिंग पर किसी रियल शिवलिंग की तरह फूल भी चढ़ाए गए हैं और दिया भी जलाया है. 

Viral Photo: जिम ट्रेनर ने डंबल से बना दिया शिवलिंग, तस्वीर देख आ जाएगा मजा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर हमेशा कुछ न कुछ अजीब और अनोखा देखने को मिलता रहता है. कई बार तो लोग अपनी क्रिएटिविटी से कुछ ऐसा कर देते हैं जिसे देखने के बाद यकीन करना मुश्किन हो जाता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई सोच में पड़ जाए. वायरल फोटो एक जिम का है इसमें डंबल औप वेट प्लेट की मदद से एक बहुत बड़ा शिवलिंग बना दिया. जिम में डंबल और वेट प्लेट के साथ की गई ये क्रिएटिविटी न सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है बल्कि लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल यह फोटो ग्वालियर के जिम का है. डंबल और जिम के लिए यूज वाले सामान के साथ इस जिम के मालिक ने यह कारनामा किया. इसकी ये क्रिएटिविटी इतनी शानदार है कि एक नजर में हर किसी को ये शिवलिंग ही लगेगा. शिवलिंग बनाने के लिए इसने छोटे बड़े डंबल और रस्सियों का भी इस्तेमाल किया. वायरल फोटो में देखा जा सकता है कि इस शिवलिंग पर किसी असल शिवलिंग की तरह फूल भी चढ़ाए गए हैं और दिया भी जलाया है. 

यह भी पढ़ें: Fight Video: शादी में बिन बुलाए पहुंचा पड़ोसी तो दुल्हन के बाप ने कर दिया हंगामा

सोशल मीडिया पर इस फोटो को ColoursOfBharat नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. फोटो को 1900 से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है. सैकड़ों यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है. सोशल मीडिया यूजर्स इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. फोटो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जमकर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोटो पुरानी है जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 

यह भी पढ़ें: डेटिंग के चक्कर में फंसा 79 साल का बुजुर्ग, लुट गए 17 लाख

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement