Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'तुम्हारी सगाई है, आ जाना 10 अगस्त को', छुट्टी लेने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, परिवार वाले हुए हैरान, देखें Viral Post

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट ने पूरे इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. यहां तक की इस परिवार के लोग भी ये जुगाड़ देखकर हैरान हैं.

Latest News
'तुम्हारी सगाई है, आ जाना 10 अगस्त को', छुट्टी लेने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, परिवार वाले हुए हैरान, देखें Viral Post
Add DNA as a Preferred Source

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ मजेदार या शॉकिंग देखने को मिलता है. अगर आप सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो आपको भी कुछ ऐसी चीजें देखने मिलती होंगी जो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे. हो सकता है ऐसे किस्से आपके साथ भी हुए हों. हर दिन कुछ न कुछ ऐसा पोस्ट नजर आ ही जाता है और फिर उसे देखने के बाद लोग भी मजे लेने लगते है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होता हो रहा है, जिसे देख हर किसी का सिर चकरा गया है. 

वायरल पोस्ट में क्या दिखा 

अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें लड़की और उसके पापा के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट दिखता है. चैट में लड़की को उसके पापा एक फोटो भेजते हैं जिसमें एक निमंत्रण पत्र है. वो सगाई का है जो 10 अगस्त को होने वाली है और वो सगाई किसी और की नहीं बल्कि उस लड़की की है. यह देख वो प्रश्न चिन्ह भेजती है तो उसके पापा का रिप्लाई आता है, 'तुम्हारी सगाई है, आ जाना 10 अगस्त को.' चैच देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे लड़की को अपनी सगाई के बारे में कुछ पता नहीं है. मगर उसी पोस्ट के थ्रेड में एक और पोस्ट है जिसमें लड़की ने लिखा है, 'आप सब ट्विस्ट के लिए तैयार नहीं हो, मुझे अभी पता चला कि मेरे भाई ने यह कार्ड छुट्टी लेने के लिए बनाया है.' पहले पोस्ट के कुछ देर बाद यह थ्रेड किया गया.

?????? pic.twitter.com/ht8mFoFjSl

ये भी पढ़ें-Gautam Adani हैं Sanjay Dutt की इस फिल्म के दीवाने, बोले- खाली कॉमेडी नहीं बल्कि...

वायरल हो रहा पोस्ट एक्स प्लेटफॉर्म पर @Muskan_singhhhh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक पोस्ट को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है. पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई से पूछ कैसे बनाते, मुझे भी बनाना है. दूसरे यूजर ने लिखा- हम भी आ सकते हैं क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- नहीं, मेरे मां बाप कुछ ऐसा ही करेंगे. चौथे यूजर ने लिखा- सरप्राइज सगाई.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement