Advertisement

अपने आराम के लिए शख्स ने बस में दूसरे यात्रियों को किया परेशान, देखे वायरल Video

Social Media पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स बस के अंदर झूले पर लेटा दिखाई दे रहा. उसकी इस हरकत को देख आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे.

Latest News
अपने आराम के लिए शख्स ने बस में दूसरे यात्रियों को किया परेशान, देखे वायरल Video
Add DNA as a Preferred Source

Social Media पर कब क्या वायरल हो जाए इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता. आप अक्सर देखते होंगे कि लोग अजीबोगरीब हरकते करके इंटरनेट पर वायरल हो जाते है. एक ऐसा वीडियो सामने आया जिस देख आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. 

Social Media पर इस वीडियो में एक शख्स बस के अंदर झूले पर लेटा दिख रहा है. बस में ड्राइवर समेत सभी यात्री उस व्यक्ति से झूला नीचे उतारने के लिए बोलते हैं पर वह मना कर देता है. वह कहता है कि बस में ऐसा कोई संकेत नहीं लिखा है जो बताता हो कि वह यहां झूला में नहीं लेट सकता है. मैं वह चिह्न देखना चाहूंगा जिस पर लिखा हो कि ' यहां झूले पर नहीं लेट सकते'.

वीडियो में शख्स बस के अंदर अपने झूले में घूमता है, जिसे देख वहां मौजूद कुछ लोग हंसने लगते हैं. तभी एक यात्री को आप यह कहते हुए सुन सकते हैं, 'क्या आप नीचे उतर सकते हैं ताकि हम जहां जा रहे हैं वहां पहुंच सकें?" 


यह भी पढ़ें:Zomato से शख्स ने मंगवाई पनीर बिरयानी, खाते समय निकला कुछ ऐसा, आहत हो जाएंगी भावनाएं 


इस वीडियो को @JoshyBeSloshy नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है और अब तक 42 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रह हैं. एक यूजर ने कहा कि 'यह काफी मजेदार है.' वहीं दूसरे ने लिखा कि 'यह सही नहीं है लेकिन फिर भी मजेदार है.'

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement