Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: दोस्तों के साथ पार्टी करने गया बाहर, नशे में खो दिया सारे शहर का पर्सनल डेटा

बताया जा रहा है कि इस मेमोरी स्टिक में करीब 5 लाख लोगों का डेटा था. इस शख्स ने ऑफिस से बाहर निकलने से पहले मेमोरी स्टिक बैग में रखी थी.

Viral: दोस्तों के साथ पार्टी करने गया बाहर, नशे में खो दिया सारे शहर का पर्सनल डेटा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: काम के बाद एक या दो ड्रिंक लेना दुनियाभर के कई वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए आम बात है लेकिन ज्यादा पीने से कई बार भारी नुकसान हो जाता है. जापान के एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ. इस शख्स ने नशे में वह यूएसबी मेमोरी स्टिक खो दी जिसमें शहर के सभी लोगों का पर्सनल डेटा था. यह अपने साथियों के साथ नाइट आउट पर गया था. यहां उसने थोड़ी ज्यादा शराब पी ली और नशे में अपने कीमती सामान का खयाल रखना भूल गया.

बताया जा रहा है कि इस मेमोरी स्टिक में करीब 5 लाख लोगों का डेटा था. इस शख्स ने ऑफिस से बाहर निकलने से पहले मेमोरी स्टिक बैग में रखी थी. रेस्त्रां में कई घंटे तक बैठकर खाने पीने के बाद जब वह बाद थोड़ी देर में उसे याद आया कि उसका बैग और वह मेमोरी स्टिक गायब है. यह शख्स जिस कंपनी में काम करता है वहां उसे लोगों को टैक्स बेनिफिट कैलकुलेट करने का काम दिया गया था. उसने इसी वजह से शहर के सभी लोगों का डेटा एक जगह कॉपी किया था. 

यह भी पढ़ें: Viral: स्पेस में गीला तौलिया निचोड़ेंगे तो क्या होगा ? देखें मजेदार वीडियो

इस डेटा में लोगों के नाम, डेट ऑफ बर्थ, पता, टैक्स डिटेल, बैंक डिटेल जैसी तमाम सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन थी. इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि डेटा पासवर्ड के जरिए सुरक्षित है इसलिए इसका गलत इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. इस पर अब कंपनी ने माफी भी मांगी है. 

यह भी पढ़ें: Viral: 5 साल तक ढूंढी दुल्हन, नहीं मिली तो शहरभर में लगवा दिए पोस्टर

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement