Advertisement

खाने को कुछ नहीं था तो गर्लफ्रेंड को ही काटकर खा गया शख्स, बोला- जोर की भूख लगी थी

Crime News in Hindi: कुछ साल पहले एक शख्स ने अपनी ही गर्लफ्रेंड की जान लेकर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर डाले थे और खा गया था.

खाने को कुछ नहीं था तो गर्लफ्रेंड को ही काटकर खा गया शख्स, बोला- जोर की भूख लगी थी

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस में साल 2009 में एक शख्स ने अपनी ही गर्लफ्रेंड को मार डाला था. इतना ही नहीं उसने अपनी गर्लफ्रेंड के शरीर के टुकड़ों को पकाकर खा लिया. बाद में जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि भूख जोर की लगी थी और घर में खाने को कुछ नहीं था. भूख मिटाने के लिए वह बाहर नहीं जाना चाहता था इसलिए अपनी ही गर्लफ्रेंड को काट डाला और उसे ही खा गया.

मैक्सिम नाम के इस शख्स की गर्लफ्रेंड का नाम करीना था. करीना कई दिनों से गायब थी और उसकी खोजबीन की जा रही थी. इसी बीच किसी ने कूड़ेदान से अजीब बदबू आने की शिकायत की. पुलिस ने खोजबीन की तो कूड़ेदान से करीना के शरीर के टुकड़े मिले जो सड़ चुके थे. पोस्टमॉर्टम में पता चला कि डूबने की वजह से करीना की मौत हुई और फिर उसे काटा गया था.

यह भी पढ़ें- घर बनाने के लिए नींव खोदी तो निकला खजाना, खुदाई करने वाले रह गए हैरान

सेक्स करने के बाद ले ली जान
बाद में मैक्सिम ने बताया कि जिस लड़की के घर पर पार्टी थी, उसको भी मैक्सिम ने करीना का मांस खिलाया था. मैक्सिम ने बताया कि उसने पहले करीना के साथ नहाते हुए सेक्स किया फिर बाथटब में उसे डुबोकर उसकी जान ले ली. इसके बाद धारदार हथियार से उसके शरीरर के टुकड़े कर दिए. इस सबमें मैक्सिम के साथ उसका दोस्त यूरी भी शामिल था. दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.

यह भी पढ़ें- होली पर छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जापानी महिला ने छोड़ा भारत

कोर्ट में पेशी के दौरान यूरी और मैक्सिम ने बताया कि दोनों शराब पी रहे थे तभी भूख लगी. घर में खाने को कुछ नहीं था तो इन लोगों ने करीना को ही खाने की योजना बनाई. बाद में मैक्सिम को 19 साल और यूरी को 18 साल की सजा सुनाई गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement