Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: सांड के अटैक से बचने के लिए गाड़ी की छत पर चढ़ा, यूं फेल हुई बचने की तरकीब

सांड और बंदे की इस वीडियो को इस तरह कंपाइल करके बनाया गया है कि पूरा वीडियो देखकर आप भी कहेंगे पैसा वसूल.

Viral Video: सांड के अटैक से बचने के लिए गाड़ी की छत पर चढ़ा, यूं फेल हुई बचने की तरकीब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सांड अगर गुस्से में हो तो बेहद खतरनाक माना जाता है. उसमें इतनी ताकत आ जाती है कि वह किसी को भी पछाड़ सकता है. समझ लीजिए कि अगर वह दौड़ता हुआ आ रहा हो तो कई बार शेर भी दो कदम पीछे ले लेता है क्योंकि पावर के मामले में सांड को पछाड़ना खाने का काम नहीं है. अब जरा सोचिए कि जिसका रास्ता रोकने की हिम्मत शेर भी नहीं करता वह किसी आदमी के पीछे लग जाए तो क्या होगा ? होगा वही जो इस वीडियो में हो रहा है. सांड ने इस शख्स को ऐसी धूल चटाई कि वह जान बचाने के लिए कार की छत पर चढ़ गया.

यह भी पढ़ें: Oh God! सास ने बंद किया टीवी, गुस्से में बहू ने काट खाई उसकी तीन उंगलियां

वीडियो में आप देखेंगे कि एक सांड आदमी को दौड़ाता हुआ आ रहा है और आखिर में एक कोने में आकर वह उसे गिरा देता है. उस शख्स को तो एक पल ऐसा लगा होगा जैसे मौत सिर पर खड़ी हो लेकिन जैसे ही सांड ने एक ब्रेक लिया वह तुरंत उठा और पास खड़ी जीप की छत पर चढ़ गया. दरअसल आसपास खड़ी गाड़ियां देखकर सांड का ध्यान भटक गया था. बस इसी का फायदा उठाते हुए वह शख्स तुरंत पास खड़ी जीप की छत पर चढ़ गया लेकिन बचने का यह प्लान भी फेल हो गया. जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट की तो वह नीचे गिर गया.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gidda company (@gieddee)

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति के भाषण के दौरान स्टेज पर साइकिल चलाता रहा 'सुपरमैन', लोग बोले- देनी पड़ेगी हिम्मत की दाद 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement