Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Video: कुत्ते के भौंकने पर गुस्से से बौखलाया, मालिक समेत 3 लोगों को डंडे से मारा

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि यह शख्स पहले तो कुत्ते के सिर पर वार करता है और फिर मालिक को डंडे से मारने लगता है.

Video: कुत्ते के भौंकने पर गुस्से से बौखलाया, मालिक समेत 3 लोगों को डंडे से मारा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में पालतू कुत्ते की वजह से विवाद हो गया. यहां एक शख्स अपने पड़ोसी के कुत्ते के भौंकने पर इतना नाराज हुआ कि उनपर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि कुत्ते के भौंकने से नाराज शख्स ने कुत्ते के मालिक परिवार के तीन लोगों को डंडे से मारा. इतना ही नहीं उसने कुत्ते पर भी डंडे से वार किया और उसे घायल कर दिया.

कुत्ते के मालिक ने बताया कि इस मामले में शिकायत दर्ज हुई है लेकिन FIR दर्ज होनी बाकी है. हमले में घायल हुए तीनों लोगों का इलाज चल रहा है. यह घटना काफी चौंकाने वाली है. घटना की तस्वीरें देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान हैं. एक यूजर ने लिखा, सड़क पर तो रोडरेज के मामले सुनने को मिलते ही थे लेकिन कुत्ते के भौंकने पर इतना नाराज होना कि पड़ोसियों पर हमला कर देना हैरान करने करता है.  

यह भी पढ़ें:  ये हैं दुनिया की सबसे उम्रदराज एयरहोस्टेस, उम्र 86 साल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि यह शख्स पहले तो कुत्ते के सिर पर वार करता है. कुत्ता एक जोरदार वार में ही नीचे गिर जाता है. इसके बाद वह उसके मालिक को डंडे से मारता है. वह रुकने का नाम नहीं ले रहा था. कुछ लोग उसे पकड़कर साइड ले जाते हैं लेकिन वह समझने को तैयार नहीं था.

 

यह भी पढ़ें: करंट से तड़प रही थी गाय, दुकानदार ने जान की बाजी लगा यूं बचाया 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement