Advertisement

इस लड़के ने 50 राज्यों की लड़कियों के साथ किया डेट, अभी भी है सच्चे प्यार की तलाश

Bizarre News: 50 राज्यों में रहने वाली किसी न किसी महिला को डेट कर चुके लड़के को अभी तक सच्चा प्यार नहीं मिला है. लड़के ने बताया कि वह किसी के साथ भी नहीं रह सकता है, ऐसे में वह अभी परफेक्ट लड़की की तलाश कर रहे हैं.

इस लड़के ने 50 राज्यों की लड़कियों के साथ किया डेट, अभी भी है सच्चे प्यार की तलाश

Bizzare News Hindi Today Social Media Trending News Hindi 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सच्चे प्यार की तलाश में लोग काफी परेशान होते हैं. कई डेट करने के बाद भी लोग अपना मनपसंद जीवन साथी नहीं ढूंढ पाते हैं. आपने कई बार सुना होगा कि कुछ लोग दो से चार लड़कियों या लड़कों को डेट करने के बाद ही शादी करते हैं लेकिन हम आपको एक ऐसी लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं. जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है... 

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के मोंटाना के रहने वाले मैथ्यू वार्निंग को परफेक्ट जीवनसाथी नहीं मिल रहा है. यहां पर दिलचस्प बात यह है कि वह अमेरिका के 50 राज्यों की 100 से ज्यादा लड़कियों को डेट कर चुके हैं. उसके बाद भी उन्हें अपना सच्चा प्यार नहीं मिल पा रहा है. 

यह भी पढ़ें- चोरी कर रहे शख्स पर ही चढ़ गया ट्रैक्टर, फिर जो हुआ वह देख नहीं होगा आंखों पर यकीन  

50 राज्यों की 100 लड़कियों को कर चुके हैं डेट

मैथ्यू ने बताया कि वह अब तक अमेरिका के 50 राज्यों की 100 लड़कियों को डेट कर चुके हैं लेकिन अभी तक वह कुंवारे ही हैं. मैथ्यू ने बताया कि लॉकडाउन के समय उन्होंने ऑनलाइन डेटिंग शुरू की थी, इसके पीछे की वजह थी कि वह घर में बैठे-बैठे बोर हो रहे थे इसलिए उन्होंने अपने मोबाइल में डेटिंग एप डाउनलोड कर लिया था. 

यह भी पढ़ें- किसान की मौत पर अंतिम दर्शन करने पंहुचा बंदर, शव के पास बैठकर खूब रोया 

परफेक्ट जीवनसाथी ढूंढने के लिए मैथ्यू ने किया ऐसे काम

मैथ्यू ने बताया कि उन्होंने परफेक्ट जीवनसाथी ढूंढने के लिए अलास्का और हवाई को छोड़कर हर जगह गाड़ी चलाई है. उन्होंने बताया कि इन्हीं दो राज्यों के लिए मुझे फ्लाइट लेनी पड़ी थी. इसके साथ उन्होंने 50 लड़कियों के साथ की गई डेटिंग के कई किस्से भी शेयर किए.  उन्होंने बताया कि उनसे कई बार कुछ लड़कियों ने ऐसी बातचीत की, जैसा लग रहा था कि वह किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने आए हो. मैथ्यू ने अपनी डेट को रोमांचक बनाने के लिए लड़कियों के साथ हेलीकॉप्टर की सवारी, घुड़सवारी और एयर बोटिंग भी की.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement