ट्रेंडिंग
गिफ्ट तो हर कोई देता है, लेकिन हाल ही में इंस्टाग्राम पर ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अंकल ने आंटी को जो गिफ्ट दिया उसने सबका दिल जीत लिया है.
दिवाली से जुड़े कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. कई लोगों ने दिए-पटाखों के साथ रील भी बनाकर शेयर की. लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित रहा तो एक बुजुर्ग कपल का प्यारा सा वीडियो. दिवाली के मौके पर अंकल ने आंटी को काफी मजेदार गिफ्ट दिया. हालांकि, लोग इसपर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि टेबल पर कई सारी चीजें रखी हुई हैं. टेबस पर हेयर क्लिप, काजल, मुल्तानी मिट्टी, आमला पाउडर, फेस पाउडर समेत कई चीजें रखी हुई हैं. दरअसल, अंकल ने अपनी पत्नी को ब्यूटी बॉक्स गिफ्ट किया है. ये गफ्ट दखकर आंटी की आंखों से खुशी छलक रह है. लोगों का कहना है कि अंकल ने अपनी पत्नी की पसंद को ध्यान में रखकर इसे खरीदा है. साथ ही लोगों का कहना है कि यही True Love है.
लोगों ने किया कमेंट
इसे वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा गया है- 'डैड ने मॉम को यह गिफ्ट दिया. कितना प्यारा है यह, प्योर लव.' ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट को अब तक 3 मिलियन व्यूज और 3 लाख से लाख लाइक्स मिले हैं. कई यूजर्स ने इस पर कामेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा है - कितना प्यारा गिफ्ट है ये, इससे अच्छा क्या हो सकता है. एक यूजर ने लिखा है- यह कितना क्यूट है. अंकल जी तो ग्रीन फॉरेस्ट हैं पूरे के पूरे.
ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से