Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

नदी में गिर गया था आईफोन, 10 महीने बाद चालू हालत में मिला

करीब 10 महीने बाद उसे किसी ने कॉन्टैक्ट किया. बताया गया कि उसका फोन मिल चुका है. इस खबर से वह हैरान था.

नदी में गिर गया था आईफोन, 10 महीने बाद चालू हालत में मिला
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जरा सोचिए कि अगर आपका खोया हुआ आईफोन जिसे कि आपने एक नदी में गंवा दिया हो वो आपको वापस मिल जाए तो ? नामुमकिन लग रहा है ना ?? लेकिन यह केवल खयाल नहीं बल्कि एक शख्स के साथ ऐसा वाकई हुआ है. इसने करीब दस महीने पहले नदी में अपना फोन खो दिया था.

नदी में फोन खोया तो इसे एक रत्तीभर भी उम्मीद नहीं थी कि वह इसे वापस मिलेगा लेकिन एक दिन अचानक उसे खबर मिली कि उसका फोन मिल चुका है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स साल 2021 में एक बैचलर पार्टी के लिए वहां पहुंचा था. वहीं उसका फोन नदी में गिर गया.

यह भी पढ़ें: Viral: छींक मारते ही लड़के की नाक से निकला सिक्का, 10 साल से कर रहा था परेशान

करीब 10 महीने बाद उसे किसी ने कॉन्टैक्ट किया. बताया गया कि उसका फोन मिल चुका है.  वह फोन लेने पहुंचा. उसे कोई उम्मीद नहीं थी कि वह चल भी रहा होगा लेकिन फोन को अच्छे से सुखाने के बाद पाया कि वह एकदम ठीक चल रहा था. इसे देखकर वह हैरान रह गया.

उसने कहा, मुझे कोई उम्मीद नहीं थी कि फोन मुझे वापस मिलेगा. जब मिला और मैंने देखा कि यह चल रहा तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं था क्योंकि इसमें हमारी कई यादगार तस्वीरें सेव थीं.

यह भी पढ़ें: Viral: 5 साल तक ढूंढी दुल्हन, नहीं मिली तो शहरभर में लगवा दिए पोस्टर

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement