Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Weird News: आम के साथ बदतमीजी, हरकत देख मैंगो लवर्स को आ जाएगा गुस्सा

वीडियो में आप देखेंगे कि आम पर एक चेन फिट की गई है. एक शख्स उस चेन को खोलता हुआ दिखता है.

Weird News: आम के साथ बदतमीजी, हरकत देख मैंगो लवर्स को आ जाएगा गुस्सा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं. कुछ चेहरे पर खुशी ला देते हैं तो वहीं कुछ हैरान कर देते हैं. ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. वीडियो में आप एक आम के साथ कुछ खास होते हुए देखेंगे. कोई इसे आम का छिलका उतारने का शानदार तरीका भी कह सकता है लेकिन आम लवर्स की नजरों में यह घोर पाप है और आम के साथ बद्तमीजी है.

वीडियो में आप देखेंगे कि आम पर एक चेन फिट की गई है. एक शख्स उस चेन को खोलता हुआ दिखता है. पहले तो ऐसा लगता है कि चेन खुलेगी तो अंदर आम की कुल्फी दिखेगी लेकिन हैरत की बात तो यह है कि इसके अंदर आम ही है. अब सोशल मीडिया यूजर्स का सवाल है कि आखिर आम के साथ ऐसा खेल करने की क्या जरूरत थी. वीडियो में आम की दुर्गति देखकर लोग बहुत ही आहत हैं.

 

यह भी पढ़ें: Viral News: 4000 रुपये का बोतल बंद पानी पीता है यह कुत्ता, नहीं बर्दाश्त धोखाधड़ी

यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही है इसे अब तक 1.9 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की तो वहीं कुछ ऐसे भी थे जो इस खिलवाड़ पर हंस रहे थे. एक यूजर ने लिखा, आपने आखिरी बार अपना दिमाग कब इस्तेमाल किया था. कुछ लोगों ने इस वीडियो को फेक भी बताया.

यह भी पढ़ें: Transgenders के लिए खुला डांस स्कूल, मुफ्त मिलेगी ट्रेनिंग

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement