Advertisement

मंगलवार को मटन बनाने के लिए झगड़ रहे थे पति-पत्नी, बीच-बचाव में गई पड़ोसी की जान

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थोड़ी देर बाद हत्या का आरोपी पप्पू भी पुलिस की गिरफ्त में था.

मंगलवार को मटन बनाने के लिए झगड़ रहे थे पति-पत्नी, बीच-बचाव में गई पड़ोसी की जान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पड़ोसी को पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल इन दोनों के बीच मंगलवार को मटन बनाने को लेकर झगड़ा हो रहा था. पति अपनी पत्नी को पीट रहा था और वह चीख-पुकारकर मदद की गुहार लग रही थी. महिला की आवाजें सुनकर पड़ोसी बब्लू उनके घर पहुंच गया. उसने काफी देर तक समझा-बुझा कर मामला शांत करवाया.

झगड़ा उस वक्त तो सुलझ गया लेकिन महिला के पति पप्पू का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ था. वह डंडा लेकर बब्लू के घर गया और उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया. बब्लू बुरी तरह जख्मी हो गया. उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद पप्पू मौके से फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: Video: फीस नहीं भरी तो बच्ची को नहीं देने दिया पेपर, रोती-बिलखती बच्ची का वीडियो वायरल

पप्पू की पत्नी कुंती बाई ने फोन कर पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थोड़ी देर बाद हत्या का आरोपी पप्पू भी पुलिस की गिरफ्त में था. पकड़े जाने पर उसने बताया कि वह मंगलवार को मटन बना रहा था. उसकी पत्नी इस बात का विरोध कर रही थी. इस वजह से दोनों के बीच झगड़ा हुआ.

यह भी पढ़ें: OMG! महाराष्ट्र की मुर्गी ने दिया देश का सबसे बड़ा अंडा, दूर-दूर से देखने आ रहे हैं लोग

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement