Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: भूखे सांप ने मछली को बनाया निवाला, देखें कैसे गप्प से खा गया

वायरल वीडियो को 7 लाख 85 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और वीडियो को 16 हजार से ज्यादा यूजर्स ने शेयर किया है.

Viral Video: भूखे सांप ने मछली को बनाया निवाला, देखें कैसे गप्प से खा गया
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सांपों के बारे में तो आप जानते ही हैं कि ये कितने खतरनाक और जहरीले होते हैं. कई सांप तो इतने जहरीले होते है कि इनका थोड़ा सा जहर ही इंसान को मौत की नींद सुलाने के लिए काफी होता है. सोशल मीडिया पर सांप के बहुत से  वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं लेकिन इस बार इंटरनेट से जो वीडियो सामने आया है आपने पहले किसी को ऐसा करते हुए नहीं देखा होगा. इस वीडियो में एक शख्स सांप को अपने हाथों से मछली खिलाते हुए दिख रहा है. 

वायरल वीडियो में एक शख्स पानी के अंदर मौजूद सांप को मछ्ली ऑफर करता हुआ दिख रहा है. शख्स बिना डरे तालाब के किनारे पत्थरों पर खड़ा होकर सांप को मछली का लालच दे रहा है. सांप तालाब के किनारे पर आता है और फिर शख्स के हाथ से मछली लेकर वापस पानी में चला जाता है. अपनी जान को जोखिम में डालकर सांप को मछली देते इस शख्स की हरकत को देखकर यूजर्स बहुत हैरान हैं.

यह भी पढ़ें: Video: लड़की के चक्कर में सीनियर्स ने कर दी जूनियर की पिटाई, हॉस्टल रूम का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को thenextcatch नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है. वायरल वीडियो को 7 लाख 85 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और वीडियो को 16 हजार से ज्यादा यूजर्स ने शेयर किया है. वीडियो पर यूजर्स के बहुत से रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया मैं भी इस तरह सांप को खाना खिलाना चाहता हूं. हालांकि अधिकतर यूजर्स ने इसे खतरनाक बताया और ऐसा न करने की सलाह दी. 

यह भी पढ़ें: Video: भंडारे के बाद सारा कचरा फैलाकर जा रहा था वो, पुलिस ने बुलाया और साफ करवाई पूरी सड़क

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement