ट्रेंडिंग
दिल दहला देने वाला यह वीडियो nftbadger नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग हैरान तो वहीं कुछ को तो पल भर के लिए समझ ही नहीं आया कि आखिर वहां हुआ क्या.
डीएनए हिंदी: वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी, 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोय.' सोशल मीडिया पर इस कहावत को चरितार्थ करने वाला एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो कहने के तो महज कुछ सेकंड का ही है लेकिन ये कुछ सेकंड किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स अपने घर के बाहर खड़ा होकर अपनी गाड़ी साफ कर रहा होता है तभी उसके साथ जो होता है, वो देखकर किसी के भी होश उड जाएं. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को देखकर आपके मुंह से भी निकल ही जाएगा कि 'लगता है यमराज उस वक्त छुट्टी पर गए थे.'
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, होता कुछ ऐसा है कि एक शख्स किसी बर्फीले इलाके में खड़ी अपनी गाड़ी पर गिरी बर्फ को साफ कर रहा होता है. इस बीच उसे ऊपर से कुछ आवाजे सुनाई देती हैं. अब जैसे ही वो उन आवाजों को सुनने के बाद ऊपर की ओर देखता है तो तुरंत समझ जाता है कि अब यहां से निकल लेना ही बेहतर है. वहीं, अगर शख्स को ये सब समझने में एक सेकंड की भी देरी होती तो उसका क्या हाल होता, इस बात का अंदाजा तो आप वीडियो देखकर ही लगा पाएंगे.
यहां देखें वीडियो-
—Dear God, pls give me a sign🙏🏻
The sign:
pic.twitter.com/pRXb71qeag— nftbadger (@nftbadger) July 28, 2022
यह भी पढ़ें- 'फल' खाकर नशे में टल्ली हुई नन्ही गिलहरी, हरकतें देख लोग बोले-'ये तो गई काम से'
आप देख सकते हैं कि कैसे शख्स के वहां से निकलते ही ऊपर से कोई बड़ी और भारी चीज अचानक गाड़ी पर आकर गिर पड़ती है. इसके बाद तो शख्स की गाड़ी को कबाड़ में बदलते देर नहीं लगती. सामान इतना भारी था कि उसके छूते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई. अब गाड़ी तो नई भी आ जाएगी लेकिन जरा सोचिए अगर शख्स वहां पर मौजूद होता तो उसकी क्या हालत होती. यकीनन इतनी भारी चीज उसके सिर पर गिरती तो फिर उसका बचना मुश्किल ही था. गनीमत रही कि उसने समझदारी दिखाते हुए सही समय पर वहां से निकल जाने का फैसला किया.
दिल दहला देने वाला यह वीडियो nftbadger नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग हैरान तो वहीं कुछ को तो पल भर के लिए समझ ही नहीं आया कि आखिर वहां हुआ क्या. यूजर्स वीडियो देखने के बाद शख्स को खुशकिस्मत बता रहे हैं. उनका कहना है कि जरूर इस शख्स ने कुछ अच्छे काम किए होंगे तभी मौत उसे छू कर निकल गई.
यह भी पढ़ें- फिर वायरल हुई Nagaland के 'छोटी आंखों वाले' मंत्री की फोटो, लोग बोले-और कितना हंसाओगे?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.