ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक आदमी बारिश के बीच में बैठकर खाना खा रहा है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा देखने को मिला जो बेहद हैरान करने वाला है. आपने कई वीडियो देखे होंगे जिसमें कभी कोई जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है. लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में दिखने वाला नजारा आपने शायद ही कभी अपनी आंखों से देखा होगा.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी टेबल पर बैठा हुआ है और उसके सामने थाली में खाना रखा हुआ है. मगर परेशानी यह है कि इसी दौरान भारी बारिश भी हो रही है और वो आदमी पूरी तरह से भीग चुका है. बारिश की बुंदे उसके खाने की थाली में गिर रही है लेकिन वो आदमी मौज से खाना खा रहा है. वो आदमी आराम से टेबल पर बैठकर खाना खा रहा है और यही कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ये भी पढ़ें-क्या है ताजमहल के 22 रहस्यमयी दरवाजों की कहानी? बंद कमरों में छुपा है ये राज
वीडियो को इंस्टाग्राम पर irfan__shaikh_143 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को 86 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे पता है कि बाप इस रोटी का इंतजाम कैसे करता है. दूसरे यूजर ने लिखा- भाई ये किसान का ही बेटा होगा. एक ने लिखा- खाओ भाई आप, सभी को पता नहीं खाना नसीब से मिलता है. एक अन्य यूजर ने लिखा- इस भाई को दो रोटी की कीमत पता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.