Advertisement

Viral Video: 'बनने चला था शक्तिमान अब कई दिनों तक नहीं हो पाएगा विराजमान' - स्टंट के चक्कर में हुआ ऐसा हाल

वीडियो में आप देखेंगे कि पहले तो लड़का आराम से गाड़ी की छत पर पुशअप करता है. इसके बाद वह सीधा खड़ा हो जाता है. यहां तक भी सबकुछ ठीक ही चल रहा था कि अचानक वही होता है जिसका डर था.

Viral Video: 'बनने चला था शक्तिमान अब कई दिनों तक नहीं हो पाएगा विराजमान' - स्टंट के चक्कर में हुआ ऐसा हाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जान खतरे में डालकर स्टंट करके दिखाना रोमांचक लग सकता है लेकिन यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. फिल्मी स्टंट पूरे तामझाम के साथ किए जाते हैं लेकिन जब लोग असल जिंदगी में इस तरह हीरो बनने के कोशिश करते हैं तो कई बार लेने के देने भी पड़ जाते है. लखनऊ के इस लड़के के साथ ऐसा ही हुआ. गोमतीनगर इलाके में एक लड़का कचरे की गाड़ी के ऊपर पुशअप करता नजर आ रहा था.

वीडियो में आप देखेंगे कि पहले तो लड़का आराम से गाड़ी की छत पर पुशअप करता है. इसके बाद वह सीधा खड़ा हो जाता है. यहां तक भी सबकुछ ठीक ही चल रहा था कि अचानक तेज हवा के चलते उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह धड़ाम से नीचे गिर गया. नीचे गिरने के बाद वह बुरी तरह घायल हो गया तो अगर आपने अभी तक अधूरा वीडियो देखा था जिसमें वह केवल पुशअप करता ही दिख रहा था तो इस वीडियो में पूरा हाल देख लीजिए.

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: मालिक के साथ वॉलीबॉल खेलता है कुत्ता, देखें मजेदार शॉट

यह वीडियो लखनऊ की ADCP श्वेता श्रीवास्तव ने शेयर किया. वीडियो के आखिर में दिख रहा है इस तरह का जानलेवा स्टंट करने के चक्कर वह लड़का बुरी तरह घायल हो गया. इस वीडियो के साथ श्वेता ने लिखा, बन रहे थे शक्तिमान, कुछ दिनों तक नहीं हो पाएंगे विराजमान. चेतावनी: कृपया ऐसे जानलेवा स्टंट न करें!

यह भी पढ़ें: Viral Video: मम्मी-पापा की मर्जी से बना किक बॉक्सर, रोते-रोते पहुंचा रिंग में

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement