Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral: बुढ़िया बनकर बैंक लूट आया चोर, अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस

आप भी इस 'बुढ़िया' को देखेंगे तो सोचेंगे कि आखिर किसी को इसे देखकर शक क्यों नहीं हुआ, यह बैंक के अंदर कैसे पहुंच गई ?

Viral: बुढ़िया बनकर बैंक लूट आया चोर, अब तक नहीं पकड़ पाई पुलिस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बुढ़िया वाला लुक लेकर बैंक पहुंचा चोर और उड़ा दिए सबके होश. मामला सुर्खियों में आने के बाद लोग अब इस घटना पर खूब चुटकी ले रहे हैं. मामला जॉर्जिया का है. यहां एक शख्स मे बैंक डकैती का एक बढ़िया प्लान बनाया. सबसे पहले इसने अपने लुक बदलने की सोची. एक बड़ी सी ड्रेस पहनी, सफेद जूते पहने और विग लगाकर बैंक पहुंचा. सीसीटीवी फुटेज के जरिए जब इसकी तस्वीरें वायरल हुईं तो लोग हैरान थे कि बैंकवालों को इस पर शक क्यों नहीं हुआ.

 McDonough पुलिस डिपार्टमेंट ने बताया कि 18 जुलाई को यह शख्स बैंक में घुसा और वहां मौजूद कर्मचारी को एक नोट दिया जिसमें उसने पैसों की मांग की थी. उसने बताया कि उसके पास बंदूक है. उसने अपनी बंदूक से सिक्योरिटी गार्ड को डराने की कोशिश की. पैसे लेने के बाद वह बैंक से निकल गया.

यह भी पढ़ें: Speed Breaker को हिंदी में क्या कहते हैं ? मजेदार है जवाब

अब 'बुढ़िया' चोर की तस्वीरों का खूब मजाक बन रहा है. एक यूजर ने लिखा, हमें किसी को भी कम नहीं समझना चाहिए. एक ने लिखा, मैं होता तो अजीब बुढ़िया को देखते ही पैनिक बटन दबा देता.

यह भी पढ़ें: 29 कुत्तों को उतारा मौत के घाट, कहा- इनमें से किसी ने हमारे बेटों को काटा

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement