ट्रेंडिंग
Viral Video: मध्य प्रदेश में एक शख्स ने अपने दोस्त की अंतिम इच्छा पूरी करते हुए उसकी शवयात्रा में ढोल-नगाड़े के साथ नाचकर विदाई दी. वीडियो वायरल है और लोग इस दोस्ती को सलाम कर रहे हैं.
Viral Video: असली दोस्ती की पहचान मुश्किल वक्त में होती है. मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो दोस्ती की एक मिसाल बन चुका है. एक शख्स ने अपने जिगरी दोस्त की अंतिम यात्रा में आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान लिए जमकर डांस किया. यह देखकर हर कोई हैरान रह गया, लेकिन जब इसकी पीछे की वजह सामने आई, तो लोग भावुक हो गए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस दोस्त को दिल से सलाम कर रहे हैं.
दरअसल, मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के जवासिया गांव से सामने आई यह कहानी दोस्ती की गहराई को बयां करती है. गांव के रहने वाले अंबालाल प्रजापत और सोहनलाल जैन बहुत अच्छे दोस्त थे. तीन साल पहले जब सोहनलाल को कैंसर हुआ, तो उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त अंबालाल को एक चिट्ठी लिखी थी. उस चिट्ठी में सोहनलाल ने लिखा था कि 'जब मेरी मौत हो, तो मेरी शवयात्रा में कोई रोए नहीं, बस ढोल-नगाड़े के साथ नाचते-गाते मुझे विदा करना.'
सोहनलाल की यह चिट्ठी उनकी मौत के बाद सामने आई, जिस पर उनके हस्ताक्षर भी थे. दोस्त के इस आखिरी वचन को निभाने के लिए अंबालाल ने अपने आंसुओं को छुपाया और ढोल की धुन पर नाचते हुए अंतिम यात्रा में शामिल हुआ. इस पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: Viral News: ABCD सीखना है तो महीने के देने होंगे 21 हजार रुपये? नर्सरी की फीस देख लोगों के उड़े होश
अंतिम यात्रा में डांस करना कह कर गए थे सोहनलाल जैन
मन्दसौर :- जवासिया ग्राम में एक दोस्त ने दोस्त से किया वादा पूरा किया, उसकी अंतिम यात्रा में डांस करना कह कर गए थे सोहनलाल जैन, आज अंबालाल प्रजापत ने अपने दोस्त की शव यात्रा के सामने किया डांस। pic.twitter.com/Ki7IBUjnKJ— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) July 31, 2025
वीडियो में देखा जा सकता है कि अंबालाल शव यात्रा में सबसे आगे नाच रहे हैं. गांववालों ने पहले इसे अजीब माना, लेकिन जब वजह जानी तो हर कोई भावुक हो गया. इस अनोखी विदाई को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. वीडियो को @jpsin1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.