Advertisement

Viral Video: 'आत्मनिर्भर भारत' की मिसाल है यह शख्स, खुद ही काट लेता है अपने बाल

वीडियो में शख्स का टैलेंट देख आप हैरान रह जाएंगे. एक शख्स बिना किसी की मदद के खुद अपने हाथों से अपने बाल काट रहा है.

Viral Video: 'आत्मनिर्भर भारत' की मिसाल है यह शख्स, खुद ही काट लेता है अपने बाल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कोविड की वजह से जब देशभर में लॉक डाउन लगा था तब हर किसी ने घर में अपने बाल काटे थे. माहौल ही ऐसा था कि सैलून खुलने के बावजूद भी वो बाहर जाने से डर रहे थे. ऐसे में घर के लोग ही एक दूसरे के लिए हेयर ड्रेसर का रोल निभा रहे थे लेकिन एक शख्स है जिसे किसी और की जरूरत ही नहीं. यह अपने बाल खुद ही काट लेता है. इसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी.

इस वीडियो में शख्स का टैलेंट देख आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बिना किसी की मदद के खुद अपने हाथों से अपने बाल काट रहा है. वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे यह शख्स इस काम में एक्सपर्ट है. वीडियो देखने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि कोई अपने आप इतने सही तरीके अपने बाल कैसे काट सकता है. आप देख सकते हैं कि शख्स अपने हाथ से अपने सिर के पीछे के बाल खुद काट रहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Memes | YooBros (@yoo__bros)

 

यह भी पढ़ें: Gym में ज्यादा वजन उठाने की वजह से कटा हाथ, अब कर रहा है  पैरा-ओलंपिक की तैयारी

वीडियो में शख्स की कैंची की तेजी देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे. बड़े से बड़े नाई भी इसकी कैंची की रफ्तार देखखर दंग हैं. आप देख सकते हैं कि शख्स बिना किसी की मदद के तेज स्पीड में कैंची चलाकर चुटकियों में अपने सिर के पीछे के बाल काट रहा है. शख्स के बाल काटने का तरीका देखकर इंटरनेट यूजर्स दंग हैं. वीडियो को yoo__bros नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'आत्मनिर्भर भारत.' वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: Weird News: आम के साथ बदतमीजी, हरकत देख मैंगो लवर्स को आ जाएगा गुस्सा

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement