ट्रेंडिंग
बताया जा रहा है कि इस बुजुर्ग शख्स की पत्नी की मौत एक साल पहले ही हुई थी. तभी से यह खुद को काफी अकेला महसूस करते थे.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट बहुत ही वायरल हो रहा है. घटना राजस्थान की है यहां एक 70 साल के बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नारायण नाम के इस शख्स ने मरने से पहले एक चिट्ठी लिखी थी. इसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपनी मर्जी से आत्महत्या की है. यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें अपनी पत्नी की याद सताती थी. इनकी पत्नी की मौत एक साल पहले हुई थी. नारायण तब से अकेले थे और हर रोज बस मौत का ही इंतजार किया करते थे.
उन्होंने इस सुसाइड नोट में लिखा, श्री राम जी...छोटे बड़े सभी को राम राम जी, मैं खुदखुशी कर रहा हूं. इससे किसी का कोई लेना देना नहीं है. मुझे मेरी घरवाली की याद सताती है. बता दें कि नारायण ने रूपवास थाना इलाके के गांव में वहरावली में एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी.
यह भी पढ़ें: Viral Video: गंदे नाले में कूदे विधायक जी, लोग रोकते रहे वो जाकर बैठ गए
मथुरा गेट थाना अधिकारी रामलाल गुर्जर ने बताया कि 70 साल के बुजुर्ग ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. सुसाइड नोट में साफ किया कि वह किसी और की वजह से ऐसा नहीं कर रहे हैं बल्कि अपनी पत्नी की याद में ऐसा कर रहे हैं. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
बताया जा रहा है कि नारायण के दो बच्चे हैं और दोनों शादीशुदा है. सुसाइड से पहले उन्होंने अपने पोते को बुलाकर कहा कि यहां मेरे कपड़े रखे हैं इनको लेकर चला जा. थोड़ी देर बाद पता चला कि उन्होंने सुसाइड कर लिया. वह पत्नी की मौत के बाद से बहुत अकेला महसूस कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: घोड़े पर डिलिवरी करने वाले बंदे की तलाश में Swiggy, पता बताने वाले को मिलेगा इनाम
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.