Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: ऐसा चढ़ा दिवाली की सफाई का बुखार, पानी से धो दिए टीवी और कंप्यूटर

वायरल वीडियो को अब तक 85 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

Viral Video: ऐसा चढ़ा दिवाली की सफाई का बुखार, पानी से धो दिए टीवी और कंप्यूटर

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिवाली आ चुकी है और दिवाली के मौके पर मिठाईयां, पटाखे और नए कपड़े तो जरूरी है ही साथ में दिवाली की सफाई भी बहुत जरूरी है. दिवाली के मौके झाडू घरों के सभी कोनों में घूमा दी जाती है. कई बार ऐसा होता है कि लोग गंदगी साफ करने के चक्कर में ऐसी चीजों पर पानी मार देते है, जिससे की इन चीजों फ्यूज उड़ जाता है. यहां हम इलेक्ट्रॉनिक सामान की बात कर रहे हैं अब अगर इनमें गलती से पानी चला जाए तो अलग बात है‌ लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जो जानबूझकर अपने कंप्यूटर और टीवी की पानी से धुलाई कर रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शख्स हाथ में पाइप लेकर अपने टीवी और कंप्यूटर स्क्रीन को रगड़-रगड़ कर साफ कर रहा है. यूजर्स इस शख्स की सफाई की टिप्स फॉलो करने की सलाह दे रहे हैं. सफाई करने के मजेदार तरीके के इस वीडियो को देखकर यूजर्स खूब ठहाके लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार ने पटाखों पर लगाया बैन, नाराज शख्स ने पार्टी ऑफिस के सामने कर दी आतिशबाजी

 

वायरल वीडियो को ट्विटर पर 'जिंदगी गुलजार है' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा है 'अभी कुछ देर बाद ये बंदा मेरे वहां से फ्री हो जाएगा, अगर किसी को दिवाली की सफाई के लिए चाहिए तो बता देना खुदकी गाड़ी से छोड़ने आऊंगा'. वायरल वीडियो को अब तक 85 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटे बच्चे ने लिपस्टिक से पोत दी सफेद कार, कैमरे में कैद हुई क्यूट हरकत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement