Advertisement

Pakistan: पत्नी से था पुलिसवाले का अवैध संबंध, नहीं माना तो नाक और होंठ काट लिए

इफ्तिखार को शक था कि हयात उसकी पत्नी को ब्लैकमेल किया करता था, साथ ही उसे अवैध संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता था. इसे लेकर पिछले महीने इफ्तिखार ने कॉन्स्टेबल के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 354 (महिला पर हमला), 384 (जबरन वसूली) और 292 के तहत केस भी दर्ज कराया था.

Pakistan: पत्नी से था पुलिसवाले का अवैध संबंध, नहीं माना तो नाक और होंठ काट लिए

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पुलिस का काम होता है लोगों की रक्षा करना. आम जन को किसी से कोई शिकायत हो या कोई किसी को हानि पहुंचाने की कोशिश करे तो पीड़ित थाने जाकर पुलिस के सामने आपनी परेशानी रखता है. वहीं, हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक शख्स ने पुलिस कॉन्स्टेबल के ही नाक, कान और होंठ काट दिए. इसके पीछे की वजह के बारे में आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. जानकारी के अनुसार,  घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है. कॉन्स्टेबल का नाम कासिम हयात बताया जा रहा है.

मामले की जानकारी देते हुए पंजाब प्रांत की पुलिस ने बताया,  मुख्य आरोपी मुहम्मद इफ्तिखार ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर कासिम हयात के कान, नाक और होंठ काट दिए. घटना की सूचना मिलने के बाद कॉन्स्टेबल को जिला मुख्यालय अस्पताल झांग ले जाया गया. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

यह भी पढ़ें: दिव्यांग कांवड़िये को कंधे पर उठाकर करवाए भोले बाबा के दर्शन, लोग बोले - ये है असली भक्ति

क्यों उठाया ऐसा कदम?
पुलिस ने आगे बताया, इफ्तिखार को शक था कि हयात उसकी पत्नी को ब्लैकमेल किया करता था, साथ ही उसे अवैध संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता था. इसे लेकर पिछले महीने इफ्तिखार ने कॉन्स्टेबल के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 354 (महिला पर हमला), 384 (जबरन वसूली) और 292 के तहत केस भी दर्ज कराया था. इस दौरान उसने अपने बयान में कहा, 'हयात ने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए मेरी पत्नी को अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और फिर इसका वीडियो भी बना लिया. अब वो उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर मेरी पत्नी को ब्लैकमेल करता है. कई बार समझाने के बाद भी आरोपी कॉन्स्टेबल नहीं मान रहा है.' 

वहीं, बीते दिनों जब हयात काम से वापस घर लौट रहा था, तब इफ्तिखार ने अपने 12 साथियों के साथ मिलकर पहले कांस्टेबल का अपहरण किया, फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाने के बाद उनके नाक, कान और होंठ काट दिए. मामले को लेकर पाकिस्तान पुलिस का कहना है कि इफ्तिखार और उसके साथियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- TMC सांसद ने सदन में खाया कच्चा बैंगन, वजह जान रह जाएंगे हैरान 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement