Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Live TV पर आग से करतब दिखा रहा था शख्स, हुआ ऐसा हाल जिंदगी भर नहीं भूलेगा

एक शख्स लाइव टीवी पर आग से करतब दिखाने की कोशिश करता है लेकिन शायद यहां इन जनाब ने बिना तैयारी के ही इतना बड़ा जोखिम उठा लिया.

Live TV पर आग से करतब दिखा रहा था शख्स, हुआ ऐसा हाल जिंदगी भर नहीं भूलेगा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कहते हैं कि मुसीबत कभी बताकर नहीं आती. हालांकि, कुछ लोग होते हैं जो खुद से आगे बढ़कर मुसीबत को न्योता देते हैं. ऐसे लोगों को देखकर लगता है मानो 'आ बैल मुझे मार' की कहावत इन्हीं के लिए ही बनी है. लोगों की लापरवाही के ऐसे कई वीडियो इंटरनेट पर आए दिए वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. 

क्या है पूरा मामला?
आपने टीवी पर अक्सार लोगों को आग से खेलते और करतब दिखाते हुए देखा होगा. टीवी पर देखने से लगता है मानो यह काम कितना आसान है. बस मुंह में तेल डालो, हाथ में एक जलती हुई लड़की पकड़ो को बूम! इसके बाद आप लोगों की नजरों में हीरो बन जाएंगे. हालांकि, ऐसा नहीं है. इससे पहले आप भी अपने मन में कोई ऐसा ख्याल लेकर आएं, आपको बता दें कि इस तरह के करतब दिखाने के लिए कई तरह की ट्रेनिंग और फिर लंबी प्रैक्टिस की जरूरत होती है. बिना प्रैक्टिस ऐसे करतब दिखाने का क्या अंजाम होता है,  आप खुद दी देख लीजिए-

 

यह भी पढ़ें- Viral: बड़े-बड़े स्टार्स की नकल उतार लेता है रिक्शेवाला, देखें क्या गजब का है टैलेंट

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स लाइव टीवी पर आग से करतब दिखाने की कोशिश करता है लेकिन शायद यहां इन जनाब ने बिना तैयारी के ही इतना बड़ा जोखिम उठा लिया.

वीडियो में 3 लोग एक टीवी शो के स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनमें से एक लकड़ी पर बंधे कपड़े पर आग जलाता है और दोनों लकड़ियों को बीच में खड़े व्यक्ति को दे देता है. आग की लपटें काफी तेज थी. इसके बाद शख्स अपने मुंह में कोई ज्वलनशील पदार्थ भरता है और लकड़ियां लेकर उससे करतब दिखाने लगता है. वो आग पर थूकता है लेकिन देखते ही देखते आग इतनी बढ़ जाती है कि शख्स के गले तक से लपटें बाहर निकलने लगती हैं. इतना ही नहीं, स्टेज तक पर आग लग जाती है. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे स्टेशन पर सो रही थी मां, चोर आया और उठा ले गया 7 महीने का बच्चा

हैरान कर देने वाला यह वीडियो @AwardsDarwin_ नाम के ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है जिसे अबतर 210 K से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पर लोग अलग-अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कुछ सोशल मीडियो यूजर्स जहां शख्स की हालत देखकर घबरा गए तो कुछ इसे उसकी लापरवाही का सबक बताते नजर आए. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement