ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पति अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए बाबा बंगाली को फोन लगाता है. लेकिन, फोन का जवाब सुनकर वो भी चौंक जाता है.
पति-पत्नी और शादीशुदा जिंदगी को लेकर अक्सर लोग मजाक करते रहते हैं. आए दिन इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी वायरल होते रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पति अपनी पत्नी से बचने के लिए बाबा बंगाली को फोन करता है. कॉल करने पर उसे जो जवाब मिलता है उसे सुनकर वो चौंक जाता है.
वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अपनी पत्नी को वश में करने के लिए एक बंगाली बाबा को कॉल करता है. सामने से फोन पर किसी महिला की आवाज आती है. इस पर शख्स उस महिला से पूछता है कि क्या ये फोन बाबा बंगाली को लगा है. महिला बोलती है हां, बंगाली बाबा को ही लगा है. फिर वह शख्स इस महिला को बंगाली बाबा से अपनी बात करवाने को कहता है. इस पर महिला का जवाब सुनकर वो चौंक जाता है. महिला कहती है अभी बाबा बर्तन धो रहे हैं, तुमसे बाद में बात करेंगे. उोन पर हो रही बात जब शख्स की पत्नी ने सुनी तो वो भी जोर-जोर से हंसने लगी.
बाबा बंगाली का फोन नंबर!🤣😂 pic.twitter.com/or1AM7uTp8
— Ⓢ.Ⓟ (@OfficialSPatel_) February 24, 2025
वीडियो को मिले हजारों लाइक
शख्स अपने जिस दुख को दूर करने के लिए बाबा बंगाली की मदद लेने गया था, बाद में पता चला कि बाबा खुद इस दुख से जूझ रहे हैं. उनकी भी हालत ठीक वैसी ही है, जैसी उसकी पत्नी ने उसकी कर रखी है. वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो सोशल साइट एक्स पर @OfficialSPatel_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 35 हजार लोगों ने देखा और कई लोगों ने लाइक किया है. वहीं, कई लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
*अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.*