Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Zomato पर भांग की गोली ऑर्डर कर रहा था युवक, दिल्ली पुलिस ने दे दी गजब की नसीहत

Zomato ने बताया है कि कोई शुभम नाम का ग्राहक 14 बार भांग की गोली की डिलीवरी करने की मांग कर चुका है.

Zomato पर भांग की गोली ऑर्डर कर रहा था युवक, दिल्ली पुलिस ने दे दी गजब की नसीहत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: होली के मौके पर भांग की गोली और ठंडाई का चलन काफी ज्यादा है. ऐसे में कई बार लोग मस्ती के मूड में भी होते हैं. वहीं अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमाटो (Zomato) ने एक ट्वीट में बताया है कि कोई शुभम नाम का कस्टमर 14 बार भांग की गोली की डिलीवरी की मांग कर चुका है, जबकि वह ऐसा नहीं करते हैं. जोमाटो के इस ट्वीट पर दिल्ली पुलिस ने मजेदार जवाब दिया है जो कि वायरल हो गया है. 

दरअसल जोमाटो ने एक हंसी वाले ईमोजी के साथ ट्वीट शेयर किया है. जोमाटो ने लिखा कि कृपया गुरुग्राम में  रहने वाले शुभम से कहें कि हम भांग की गोली डिलीवर नहीं करते हैं, वह 14 बार एक ही बात पूछ चुके हैं. 

जोमाटो के इस ट्वीट पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं. वहीं दिल्ली पुलिस ने भी जोमाटो के इस ट्वीट पर एक रीट्वीट कोट किया है. दिल्ली पुलिस ने लिखा, "अगर कोई भी  शुभम से मिलता है तो उन्हें यह बता दें कि अगर वह भांग खाता है तो गाड़ी न चलाएं. 

वहीं दिल्ली पुलिस के ट्वीट पर लोगों ने काफी तारीफ की है. लोगों ने कहा है कि दिल्ली पुलिस को केवल भांग ही नहीं बल्कि सभी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले लोगों को यह शिक्षा देनी चाहिए कि वे किसी भी कीमत पर गाड़ी न चलाएं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement