Advertisement

Video: ट्रेन में पत्नी के पैरों पर नेल पॉलिश लगाता दिखा बंदा, लोग बोले- सच्चे प्यार को सलाम

वायरल वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और 1 लाख 25 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है.

Video: ट्रेन में पत्नी के पैरों पर नेल पॉलिश लगाता दिखा बंदा, लोग बोले- सच्चे प्यार को सलाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ट्रेन में आमने-सामने की बर्थ पर बैठे पति पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इन दोनों पति-पत्नी के अटूट प्यार के अनोखे बॉन्ड को‌ देखा जा सकता है. यह वीडियो दिखाता है कि प्यार और परवाह हर चीज से ऊपर है. पति ट्रेन की बर्थ पर बैठा हुआ है और उसकी पत्नी सामने वाली बर्थ पर बैठी हुई. ट्रेन में बैठा ये कपल बिना किसी की परवाह किए हुए अपने में ही खोया हुआ है. शख्स अपनी पत्नी के पैरों के नाखून पर नेल पॉलिश लगा रहा है. इनके खूबसूरत पल का यह वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स का दिल जीतने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dilip solanki (@dlipsolnki)

यह भी पढ़ें: Viral News: लैपटॉप चुराकर चोर ने किया मेल, कोई जरूरी फाइल हो तो बताना भेज दूंगा

वीडियो को इंस्टाग्राम पर दिलीप सोलंकी नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो के कैप्शन में एक शायरी लिखी है 'यूं ही चलते रहे प्यार के काफिले, यूं ही मिलते रहे हम सफर प्यार के' वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं और 1 लाख 25 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर यूजर्स के बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं. एक महिला ने लिखा काश इस महिला की जगह मैं होती. 

यह भी पढ़ें: OMG! बेटी को केकड़े ने काटा, गुस्से में उसे जिंदा चबा गया पिता

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement