Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कर्मचारी ने Email में लिखा- मैं तो जा रही हूं... CEO की अटक गई सांस, फिर आया कहानी में ट्विस्ट

गुरुग्राम की एक कंपनी की CEO का लिंक्डइन पोस्ट वायरल है. CEO ने एक एम्प्लॉयी के ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसे पहली नज़र में देखकर किसी भी मैनेजर की धड़कन रुक जाएगी.

Latest News
कर्मचारी ने Email में लिखा- मैं तो जा रही हूं... CEO की अटक गई सांस, फिर आया कहानी में ट्विस्ट
Add DNA as a Preferred Source

गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करने वाली एक कॉन्टेंट राइटर ने ईमेल में ऐसी कलाकारी दिखाई कि एक पल के लिए तो CEO की धड़कन ही रुक गई. जब पूरा मेल पढ़ा तब समझ में आया कि आखिर मामला क्या है. CEO ने लिखा- मेरा दिन नहीं, पूरा हफ्ता बना दिया.

क्या लिखा था Email  में?

गुरुग्राम की टॉक एंड टारगेट नाम की कंपनी में काम करने वाली कृतिका सिंह के ईमेल की सब्जेक्ट लाइन थी- मैं तो जा रही हूं. मेल में उन्होंने लिखा कि उन्हें पहाड़ों से बुलावा आ गया है और वो कुछ दिन वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगी. इसके बाद उन्होंने अपनी एक दिन की छुट्टी की जानकारी दी. मेल के आखिर में उन्होंने लिखा- थैंक्स क्यूटीज़, बाय.

इस ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कंपनी की CEO सौम्या गर्ग ने लिखा, 'पहली नज़र में मुझे लगा कि वो नौकरी छोड़ रही है, लेकिन ये एक दिन की छुट्टी का मेल था... सख्त प्रोफेशनल ईमेल्स के बीच इसने मेरा हफ्ता बना दिया. कई बार केवल काम आपको मोटिवेट नहीं करता, वो लोग करते हैं जिनके साथ आप काम करते हैं.'

पोस्ट पर आ रहे मज़ेदार रिएक्शंस

शगुफ्ता अली नाम की यूज़र ने कमेंट किया, 'कृतिका सिंह की मैनेजर के अंडर कोई ओपनिंग हो तो मैं अप्लाई करना चाहूंगी.'सिमरन भूटानी नाम की एक HR प्रोफेशनल ने लिखा, '2 सेकंड में मूड नोटिस पीरियड वाइप से माउंटेन ब्रेक पर शिफ्ट हो गया. शुक्र है ये एक छोटा एस्केप था. जब साथ काम करने वाले अपनी पर्सनैलिटी इनबॉक्स में जाहिर करते हैं तो अच्छा लगता है.' 

पीआर असोसिएट एस्टर परियार ने लिखा, 'अगर जब वी मेट की गीत 2025 में कॉर्पोरेट एम्प्लॉयी होती.' गायत्री नाम की यूजर ने लिखा, 'ये काबिले तारीफ है कि उसके पास ये वर्क कल्चर है. इससे लीडरशिप का पता चलता है.'

राघवेंद्र प्रताप सिंह नाम के यूज़र ने लिखा, 'ऐसा मेल मैं अपने ऑफिस में कर दूं तो जवाब में टर्मिनेशन आएगा.'

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement