Advertisement

'खइके पान बनारस वाला' गाने पर ठुमके लगाते नजर आए BJP विधायक, डांस का Video हुआ वायरल

महाराष्ट्र में एक भाजपा विधायक का डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायक खइके पान बनारस वाला गाने पर जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

Latest News
'खइके पान बनारस वाला' गाने पर ठुमके लगाते नजर आए BJP विधायक, डांस का Video हुआ वायरल
Add DNA as a Preferred Source

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले की गंगापुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रशांत बंब का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इश वीडियो में वो अभिनेता अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय गाने ‘खइके पान बनारस वाला’ पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं. एक तरफ लोग विधायक के डांस की खूब प्रशंसा कर रहे हैं, तो वहीं, कुछ लोगों को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया. 

लोगों का फूटा गुस्सा 
बीजेपी विधायक प्रशांत बंब का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर कुछ लोगों का गुस्सा फूट रहा है. उनका कहना है कि राठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में किसान फसलों की बर्बादी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं ये डांस करने में व्यस्त हैं. 

अतिवृष्टीने शेतकरी संकटात, पण भाजप आमदार मात्र मग्न नाचगाण्यात! pic.twitter.com/JtmwmpTBWo


ये भी पढ़ें-दिल्ली के बक्करवाला में आग का गोला बनी कपड़ा फैक्ट्री, मौके पर पहुंची 25 फायर ब्रिगेड की गाड़ी


इस पर प्रशांत बंब ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हर साल मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इस साल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल म्हैसमाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मैंने ‘खइके पान बनारस वाला’ गाने पर डांस किया. इससे पहले, मैंने लावणी गीत भी गाया, जो महाराष्ट्र की संस्कृति का हिस्सा है. मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लगता'.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement