Advertisement

कौन हैं हर्षा रिछारिया? जो एंकरिंग छोड़ बनीं साध्वी, महाकुंभ पहुंचने पर हो रही चर्चा

Mahakumbh Sadhvi Video Viral: साध्वी ने कहा कि मैंने यह जीवन सुकून के लिए अपनाया है. वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं.

Latest News
कौन हैं हर्षा रिछारिया? जो एंकरिंग छोड़ बनीं साध्वी, महाकुंभ पहुंचने पर हो रही चर्चा

Anchor harsha richhariya

Add DNA as a Preferred Source

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है. इसके वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस बीच एक साध्वी का वीडियो सामने आया है.  जिसे लोग महाकुंभ की  'सबसे सुंदर साध्वी' बता रहे हैं. इस साध्वी से जब एक पत्रकार ने पूछा कि आप इतनी खूबसूरत हैं, साध्वी क्यों बनीं? इस पर उनका जवाब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

साध्वी ने कहा कि मैंने यह जीवन सुकून के लिए अपनाया है. वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हैं. 30 वर्षीय साध्वी ने बताया कि 2 साल पहले उन्होंने सबकुछ त्याग दिया और साध्वी बन गईं. उन्होंने एंकरिंग और एक्टिंग भी की, देश-दुनिया भी घूमी, लेकिन कहीं सुकून नहीं मिला.

साध्वी का वीडियो वायरल
इस साध्वी का नाम हर्षा रिछारिया है, जो निरंजनी अखाड़े से जुड़ी हैं. वह खुद को साध्वी के साथ सोशल एक्टिविस्ट और इन्फ्लुएंसर भी बताती हैं. हर्षा सबकुछ त्याग कर आचार्य महामंलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी महाराज की शिष्या बन गईं.

साध्वी हर्षा रिछारिया फिलहाल उत्तराखंड में रहती हैं. वैसे मूलरूप से वह मध्य प्रदेस के भोपाल की रहने वाली हैं. महाकुंभ में पहुंची साध्वी के वीडियो वायरल हो रहे हैं. उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए यूजर्स कमेंट कर रहे हैं.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement