Advertisement

महाकुंभ में बाबा की नकल करना यूट्यूबर को पड़ा भारी, ऑन कैमरा जड़ दिया थप्पड़, VIDEO

Mahakumbh Youtuber Beating Video: यूट्यूबर महाकाल गिरी बाबा की नकल करके कॉन्टेंट क्रिएट करने की कोशिश कर रहा था. इससे नाराज बाबा ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए.

Latest News
महाकुंभ में बाबा की नकल करना यूट्यूबर को पड़ा भारी, ऑन कैमरा जड़ दिया थप्पड़, VIDEO

नकल कर रहे यूट्यूबर को बाबा ने जड़ा थप्पड़

Add DNA as a Preferred Source

महाकुंभ में बाबाओं द्वारा यूट्यूबरों को जमकर कूटा जा रहा है. एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. ताजा मामले में एक यूट्यूबर को बाबा की नकल करना महंगा पड़ गया. बाबा ने ऑन कैमरा ही उसके गाल पर थप्पड़ पर थप्पड जड़ दिए. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में एक शख्स को थप्पड़ मारते दिख रहा बाबा महाकाल गिरी बाबा हैं, जो पिछले 9 साल से अपना एक हाथ ऊपर उठाकर रखे हुए हैं. 29 जनवरी को एक यूट्यूबर वीडियो बनाने के लिए महाकाल गिरी बाबा के साथ एक हाथ उठाकर चलने लगा. यह हरकत बाबा को पसंद नहीं आई.

बाबा को युवक की हरकत पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिए. यूट्यूबर महाकाल गिरी बाबा की नकल करके कॉन्टेंट क्रिएट करने की कोशिश कर रहा था. 

वीडियो को लेकर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग बाबा द्वारा थप्पड़ मारने को सही बता रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा किसी संन्यासी को इतना गुस्स आना ठीक नहीं है. दूसरे यूजर ने लिखा, भाई को वही मिला जिसका वो हकदार था. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement