Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

'मैं मायके चली जाऊंगी तुम...', पत्नी रूठ कर चली मायके तो गुस्साए पति ने प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई कार, ट्रेन से लगाई रेस

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी से झगड़े के बाद टप्लेटफॉर्म पर ही कार चढ़ा दी. उसकी पत्नी रूठ कर मायके जा रही थी, ऐसे में वो ट्रेन के साथ रेस लगाने लगा, जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई.

Latest News
'मैं मायके चली जाऊंगी तुम...', पत्नी रूठ कर चली मायके तो गुस्साए पति ने प्लेटफॉर्म पर दौड़ाई कार, ट्रेन से लगाई रेस
Add DNA as a Preferred Source

आपने बॉलीवुड का मशहूर गाना मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहिओ तो सुना ही होगा. मध्य प्रदेश के ग्लालियर से ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है. जहां बीवी के रूठकर माके जाने पर पति देखता नहीं रहा और ऐसा कांड कर दिया कि वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. शख्स ने किसी फिल्मी सीन की तरह ट्रेन से ही रेस लगाना शुरू कर दिया. बुधवार रात करीब 7 बजे, लखनऊ-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची, तभी एक युवक अपनी सफेद रंग की कार लेकर ट्रेन के एकदम बगल में जा पहुंचा. 

पत्नी रूठकर लची गई मायके 

जानकारी के मुताबिक, आदित्यपुरम निवासी 34 वर्षीय युवक नितिन राठौड़ शराब पीने का आदी है. उसकी पत्नी ने कई बार उसे शराब पीने से रोका लेकिन वो नहीं माना. बुधवार को भी जब वह शराब पीकर घर पहुंचा, तो पत्नी नाराज होकर उसे छोड़कर अपने मायके चली गई. पत्नी के चले जाने के बाद नितिन ने गुस्से में और शराब पी और अपनी कार क्रमांक एमपी 07 जेडवी 8881 लेकर घर से निकल गया. गुस्से में देर रात तीन बजे उसने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही गाड़ी चढ़ा दी और ट्रेन से रेस लगाने लगा. ये सब देख लोग ढर गए और स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई, वहीं कुछ लोग वीडियो बनाने लगे. 

पत्नी नाराज होकर घर से निकली तो ढूंढतें हुए पति स्टेशन आया और कार लेकर प्लेटफार्म पर ही दौड़ने लगा. ग्वालियर की घटना. जीआरपी ने कार सहित पकडा pic.twitter.com/0CMf83BSn6

ये भी पढें-कौन हैं प्रिया नायर, पहली बार महिला के हाथों में सौंपी गई हिंदुस्तान यूनिलीवर की कमान, जानें कैसे हासिल किया इतना बड़ा मुकाम

पुलिस ने लिया एक्शेन 

प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ के जवान तुरंत हरकत में आए और कार को बाहर निकलवाया. बताया गया कि आरोपी नशे में चूर था और उसने पत्नि के मायके चले जाने के चलते गुस्से में प्लेटफार्म पर कार चढ़ा दी थी. चश्मदीदों ने बताया कि, 'अगर कार की रफ्तार थोड़ी और तेज होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.' फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उस पर भारी जुर्माना लगाया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement