ट्रेंडिंग
Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक कपल ने अपने प्यार की निशानी के रूप में दूसरा ताजमहल बनवा दिया.
आगरा में यमुना किनारे स्थित ताजमहल दुनिया भर के लिए एक नायाब इमारत है. ताजमहल जैसी और दूसरी इमारत इस दुनिया में कहीं नहीं है. ताममहल विश्व धरोहरों की लिस्ट में भी शामिल है लेकिन मध्य प्रदेश के एक कपल अपने घर को ताजमहल कै जैसा आकार दिया हैं. जिसका वीडियो देखते-देखते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में ताजमहल जैसी इमारत को साफ देखा जा सकता है. दरअसस दुनिया ज्यादातर लोग ताजमहल को मोहब्बत की निशानी मानते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी है जिनका इस दावे से कोई लेना देना नहीं है वह ताजमहल को प्यार की निशानी नहीं मानते.
बुरहानपुर में बना नया ताजमहल
इन सब चीजों से एक तरफ मध्य प्रदेश के एक कपल ने अपनी मोहब्बत की निशानी बना डाली है. इस जोड़े का अपने ताजमहल जैसे घर के चारों तरफ का दौरा करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा वीडियों मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का है. यहां के रहने वाले आनंद प्रकाश चौकसे और उनकी पत्नी अंजलि ने यह घर बनाया है. यहां एक स्कूल के अंदर संगमरमर से बना यह घर 4BHK है. इस घर को ताजमहल की एक छोटी प्रति के रूप में बनाया गया है. इस घर के वीडियो को प्रियम सास्वत नाम के यूजर ने पोस्ट किया हैं.
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे जमकर तारीफ
इस दौरान वो ताजमहल जैसे बने अपने घर के बारे में प्रियम सारस्वत से बताते हैं. उन्होंने बताया कि यह मकराना संगमरमर से बनाया गया हैं. उन्होंने कहा कि ताजमहल की मीटर की माप को इस घर में फीट में बदल दिया गया है. वह कहते है कि यह घर ताजमहल के मुकाबले तीन गुना छोटा है. इस वायरल वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया यूजर्स ने ताजमहल जैसे बनाए गए घर और इस बुजुर्ग जोड़े दोनों की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने तो लिखा है कि मुझे घर से ज्यादा ये जोड़ा पसंद आया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.