Advertisement

माधुरी दीक्षित के गाने की बीट पर कान्हा भजन, सुनते ही हंस पड़े प्रेमानंद जी महाराज, Video Viral

Premanand Ji Maharaj Viral Video: प्रेमानंद जी महाराज के सामने एक भक्त ने माधुरी दीक्षित के गाने की धुन पर कान्हा भजन गाया. मजेदार अंदाज़ सुनते ही महाराज हंस पड़े. वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया.

Latest News
माधुरी दीक्षित के गाने की बीट पर कान्हा भजन, सुनते ही हंस पड़े प्रेमानंद जी महाराज, Video Viral

प्रेमानंद जी महाराज

Add DNA as a Preferred Source

Premanand Ji Maharaj Viral Video: भक्ति और मनोरंजन का मेल अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा जादू दिखाता है, जिसे देख हर कोई मुस्कुरा उठता है. हाल ही में वृंदावन के राधारानी भक्त प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त बॉलीवुड के फेमस गाने की धुन पर कान्हा भजन गाते नजर आ रहा है. इस नए अंदाज़ को सुनकर खुद महाराज भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और पूरे दिल से मुस्कुरा उठे.

प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु आते हैं

वृंदावन में राधारानी के परम भक्त प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु आते हैं. भक्त उनसे मिलने, अपने मन की बात कहने और उनका आशीर्वाद लेने को अपने जीवन का सौभाग्य मानते हैं. उनकी कहानियां, व्याख्यान और मुस्कुराहट सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आती है. 

खास अंदाज में कान्हा जी का भजन

इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स प्रेमानंद जी महाराज के सामने एक खास अंदाज में कान्हा जी का भजन गा रहा है. इस भजन की खास बात यह है कि इसकी धुन ली गई है माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' से. वीडियो की शुरुआत होती है एक युवक से जो गाता है , 'कान्हा माय डियर मस्ताना...'. गाने में हिंदी और इंग्लिश का मिक्स कॉम्बिनेशन सुनते ही प्रेमानंद जी महाराज खुद को रोक नहीं पाते और जोर-जोर से हंसने लगते हैं. उनके चेहरे पर आई प्यारी सी मुस्कान और ठहाका देख वहां मौजूद सभी लोग भी हंस पड़ते हैं. 


यह भी पढ़ें: 'दरोगा जी हो...,' परीक्षा देने आया युवक ने स्टेशन पर भोजपुरी में जमाई ऐसी महफिल कि झूम उठा हर कोई, Video Viral


वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर Kanha My Dear Mastana नाम से शेयर किया गया है. देखते ही देखते इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों शेयर कर चुके हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement