Advertisement

Viral Video: एक दोस्त स्टेज पर लगा रहा था ठुमके, दूसरे ने पैसे लुटाए तो दोनों को पड़े टीचर के डंडे

अक्सर स्कूल के छोटे बच्चों के वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आते हैं लेकिन इस बार इन बड़े स्टूडेंट्स की मस्ती का वीडियो भी आपको खूब हंसाएगा

Viral Video: एक दोस्त स्टेज पर लगा रहा था ठुमके, दूसरे ने पैसे लुटाए तो दोनों को पड़े टीचर के डंडे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सभी को अपने स्कूल के दिन हमेशा याद रहते हैं. स्कूल में दोस्तों के साथ पढ़ाई से लेकर शरारत तक सारी बातें लोगों को खूब याद आती हैं. सोशल मीडिया पर स्कूल का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल के प्रोग्राम के दौरान एक लड़का कुछ ऐसी शरारत करता है कि इसे देख कर आपको हंसी आ जाएगी. वैसे तो अक्सर स्कूल के छोटे बच्चों के वीडियो यूजर्स को खूब पसंद आते हैं लेकिन फिलहाल इन बड़े स्टूडेंट्स की मस्ती का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का स्कूल में किसी प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर डांस कर रहा है. उसका एक दोस्त स्टेज पर चढ़कर इसके ऊपर पैसे लुटाने लगता है लेकिन इसको क्या पता था कि इसे अपने दोस्त का प्यार भारी पड़ जाएगा. जब लड़का स्टेज से नीचे उतरता है तो एक टीचर लड़के पर थप्पड़ों की बारिश कर देता है. यह मजेदार घटना पंजाब, लुधियाना के Alpine public school में हुई. 

ये भी पढ़ें - Viral Video: राजस्थान में इंदिरा रसोई के बर्तन चाट रहे थे सूअर, BJP ने की जांच की मांग

वायरल वीडियो को फेसबुक पर Ludhiana my city नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 1 लाख 30 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. वीडियो पर लोगों के बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं. अमन नाम के एक यूजर ने लिखा, टीचर ने लड़के को गलत मारा उसकी क्या गलती थी. अभिषेक ने लिखा, स्कूल और स्टूडेंट्स दोनों का स्तर गिर चुका है. वीडियो देखकर कोई लड़के को गलत बता रहा है तो कई लोग टीचर के इस तरह के व्यवहार को गलत बता रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - Viral Video: नारियल तोड़ने की ये टेक्नीक है बेजोड़, पहले सीखिए...फिर कहिएगा थैंक्यू

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement