Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: शर्ट, पैंट और टाई के साथ अब मार्केट में आया नया CBSE 10th Fail Chaiwala, लोगों ने दे डाली गजब कि सलाह

Viral Video: लखनऊ के चायवाले का एक अनोखा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बकायदा शर्ट, पैंट और टाई पहनकर चाय बेचता हुआ दिख रहा है.

Latest News
Viral Video: शर्ट, पैंट और टाई के साथ अब मार्केट में आया नया CBSE 10th Fail Chaiwala, लोगों ने दे डाली गजब कि सलाह

CBSE 10th Fail Chaiwala

Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. हाल ही में लखनऊ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं. दरअसल, लखनऊ कि सड़कों पर शर्ट, पैंट और टाई पहनकर एक नौजवान लड़का चाय बेचता हुआ दिख रहा है. वीडियो में चाय बेचने वाले लड़के का बेहद अलग अंदाज देखा जा सकता है. इस वीडियो में बताया गया है कि यह लड़का CBSE बोर्ड में 10वीं की परीक्षा में फेल हो गया था, लेकिन उसने अपने हौसले को टूटने नहीं दिया और चाय बेचने का काम शुरू कर दिया. इंस्टाग्राम पर इस लड़के का अंदाज देखकर लोग हैरान हैं और उसके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं. 

वीडियो हुआ वायरल 
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @lucknowi_sallu नाम के एक यूजर्स द्वारा शेयर किया गया है. चाय बेच रहे इस लड़के के स्टाल में बड़े बड़े शब्दों में CBSE 10th Fail Chaiwala लिखा हुआ दिख रहा है. लड़के की कहानी और उसका यह अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लोग न केवल उसकी मेहनत और समर्पण की सराहना कर रहे हैं बल्कि उसके पहनावे की तारीफ भी कर रहे हैं. आमतौर पर चाय बेचने वालों का एक साधारण लुक होता है, लेकिन यह लड़का पेशेवरों जैसी ड्रेस में लोगों के सामने आता है जो उसे बाकी चायवालों से अलग बनाता है. 


यह भी पढ़ें : Viral Video: ब्लाइंड लड़की को खास अंदाज में बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, रोमांटिक वीडियो ने लोगों का जीता दिल


 

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन: 
लोग इस वीडियो को प्रेरणादायक मानते हुए लिख रहे हैं कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि लड़के ने समाज की सीमाओं को तोड़ते हुए खुद को साबित करने का प्रयास किया है. कई यूजर्स ने उसके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ की तो कइयों ने इसे महज एक वायरल होने का तरीका बात दिया.  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement