Advertisement

अपने ही ड्राइवर पर आ गया दिल, 6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई अमेरिका की बहू

UP News Hindi: यूपी से आए इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है. पति ने अपनी पत्नी के भाग जाने की शिकायत थाने में की है.

अपने ही ड्राइवर पर आ गया दिल, 6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई अमेरिका की बहू

 6 बच्चे छोड़ प्रेमी संग भागी विदेशी बहु 
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला अपने ट्रैक्टर ड्राइवर पर ही दिल हार बैठी. जिसके लिए वह अपने 6 बच्चे छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई. पत्नी के भाग जाने से परेशान पति थाने पहुंच गया. उसने पुलिसवालों से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को जल्द ढूंढा जाये. अब पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.

यह हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का है. यहां के रहने वाले एक शख्स का नाम अमेरिका है. उनकी बहू और उनके घर काम करने वाले ट्रैक्टर ड्राइवर का प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक-दूसरे से घंटों बात किया करते थे. जब पति द्वारा इसका विरोध किया गया तो वह बच्चे छोड़कर प्रेमी संग भाग गई. 

यह भी पढ़ें- केजरीवाल पर बरसे ओवैसी, '370 पर BJP का साथ क्यों दिया?', AIMIM नहीं देगी AAP का साथ 

पति ने थाने में की शिकायत 

अमेरिका के बेटे राहुल ने पुलिस को तहरीर दी है. उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी 34 वर्षीय पत्नी का उनके ही ट्रैक्टर ड्राइवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसके बाद वह भाग गई. राहुल ने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी को जल्द ढूंढा जाए. पत्नी के चले जाने के कारण कोई बच्चों की देखभाल नहीं कर पा रहा है. उसके छोटे-छोटे 6 बच्चे हैं, ऐसे में उनकी परवरिश करना बेहद मुश्किल होगा.  

यह भी पढ़ें- पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार, विभागों में फेरबदल, भगवंत मान ने क्यों किया ऐसा? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

पुलिस कर रही है महिला की तलाश 

पति की शिकायत के बाद पुलिस महिला और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही दोनों को पकड़ लेगी. जानकारी के लिए बता दें कि 6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी महिला को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement