Advertisement

Cute Video: शेर को छोटे से बच्चे ने की दहाड़ने की कोशिश, वीडियो देखकर आ जाएगा प्यार

बच्चा सीखने की कोशिश कर रहा है कि दहाड़ कैसे मारी जाए. इंटरनेट पर आने के बाद इस वीडियो को 1.5 मिलियन लोग देख चुके हैं.

Cute Video: शेर को छोटे से बच्चे ने की दहाड़ने की कोशिश, वीडियो देखकर आ जाएगा प्यार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर जानवरों के तमाम क्यूट वीडियो देखने को मिलते हैं. इनसे कई बार हमें जानवरों की जिंदगी के बेहद मजेदार पलों की झलक मिल जाती है. अब इस वीडियो को ही लीजिए. इसमें शेर का एक छोटा सा बच्चा पहली बार दहाड़ने की कोशिश कर रहा है. यह दहाड़ इतनी क्यूट है कि इसे देखकर ही आपको हंसी आ जाएगी. उसकी आवाज अभी बेहद मासूम सी और प्यारी है.

बच्चा सीखने की कोशिश कर रहा है कि दहाड़ कैसे मारी जाए. इंटरनेट पर आने के बाद इस वीडियो को 1.5 मिलियन लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिल रहा है. लोग कमेंट कर इस नन्हें बच्चे की कोशिश की तारीफ कर रहे हैं. वायरल वीडियो में आप खुद ही देख सकते हैं कि यह शेर का बच्चा कितना छोटा है. अभी तो यह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है. इंसानों वाली बात होती तो जब यब बड़ा होकर खुद का वीडियो देखता तो इसे कितनी हंसी आती.

यह भी पढ़ें: Viral Video: बाइक सवार महिला के सिर पर गिरा नारियल, यूं हो गया एक्सिडेंट

 

यह भी पढ़ें: Viral: 15 कुत्तों के साथ घूमने निकला शख्स, लोग बोले - ये है Z सिक्योरिटी 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement