Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

सांप की सवारी करता दिखा मेंढक, लोग बोले-अगर वो देख लेता तो कहानी थी खत्म

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो साहस और डर की बीच एक नई परिभाषा प्रदर्शन कर रहा है. इस वीडियो में दो जानी दुश्मन एक साथ नजर आ रहे हैं.

Latest News
सांप की सवारी करता दिखा मेंढक, लोग बोले-अगर वो देख लेता तो कहानी थी खत्म

viral video

Add DNA as a Preferred Source

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियों में एक मेढ़क सांप की पीठ पर इस तरीके से बैठा जैसे उसने अपना जीवन बीमा करा रखा हो. आपने सांप और मेंढक की दुश्मनी के बड़े किस्से सुने होंगे. ये दोनों जानवर एक दूसरे के खून के हमेशा प्यासे रहते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखके ये बातें झूठी लगती है. 

दरअसल एक कहावत बड़ी मशहूर है "अपने दोस्तों को करीब और दुश्मनों को और भी करीब रखें" इस कहावत को सही साबित करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है. एक मेंढक को दुनिया की किसी भी चिंता के बिना, एक साँप की पीठ पर आराम से रेंगते हुए दिखाया गया है.

ट्वीटर पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को संजय कुमार नाम के सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है. संजय कुमार ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है कि "साहस का मतलब डर का अभाव नहीं है, बल्कि साहस का मतलब है अपने सामने मौजूद डर का सामना करने का साहस..!"

 

मस्ती में नजर आया मेंढ़क
10 सेकेंड की अवधि वाली इस क्लिप में एक मेंढ़क सांप की पीठ पर बैठकर सवारी करता हुआ नजर आ रहा है. जैसै-जैसे सांप रेंगेता है वैसे ही सांप की पीठ पर मेंढक और मस्ती करता है. ऐसा लगता है मानो उसे बहुत आनंद आ रहा हो. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि अगर सांप देख लेता तो मेंढ़क की कहानी तो खत्म थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement