Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: छोटे बच्चे ने लिपस्टिक से पोत दी सफेद कार, कैमरे में कैद हुई क्यूट हरकत

Little Child Cute Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक बच्चा क्यूट हरकते करता हुआ नजर आ रहा है.

Viral Video: छोटे बच्चे ने लिपस्टिक से पोत दी सफेद कार, कैमरे में कैद हुई क्यूट हरकत

Little Child Cute Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Little Child Cute Video: छोटे बच्चों को पेंटिंग करना कितना पसंद है ये किसी से छिपा नहीं है. वे जहां दीवार पाते हैं वहां कुछ-कुछ न कुछ 'मास्टरपीस' तैयार करना शुरू कर देते हैं. यह आम बात है कि बच्चे दीवारों, टेबलों और साफ सतह को एक ड्राइंग बोर्ड समझ कर वहां पेंटिंग करने लगते हैं. हाल के दिनों वायरल हुए वीडियो में छोटा बच्चा अपने शौक को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहा है. पेंटिंग करने के दौरान इस बच्चे ने लगभग एक दर्जन लिपस्टिक को नष्ट कर दिया और अपने पिता की कार पर ड्रॉइंग करने लगा.

वीडियो को ट्विटर पर 'मोरिसा श्वार्ट्ज' यूजर की तरफ से शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "वह एक दिन एक बॉडी शॉप का मालिक होगा." इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 5 हजार से अधिक बार देखा गया. जबकि इस पोस्ट को 460 लाइक ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. 

यह भी पढ़ें: इस महिला के नाम हुआ चाय बनाने का World Record, एक घंटे में बहा दी नदियां

क्लिप में एक प्यारा सा लड़का नजर आ रहा है जो अपने फैमिली की उबाऊ सफेद कार के एक तरफ लाल लिपस्टिक से पेंट कर रहा है. कई खाली लिपस्टिक कंटेनर सड़क पर फेंके गए देखे जा सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Viral CCTV Footage: पुलिस की बंदूक से अचानक चली गोली, घायल हुआ दुकानदार

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने हंसी के इमोजी के साथ कमेंट भी किए. एक यूजर ने कमेंट किया, "बोरिंग चीजों को सुंदर बनाया..बहुत अच्छा किया." एक यूजर ने लिखा, "लिटिल गैंगस्टर," एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा. "बहुत मज़ेदार."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement